
सैफुल्लाह की 'रहस्यमयी मौत' से लश्कर का 'नेपाल मॉड्यूल' ध्वस्त... पाकिस्तान में ऐसे हो रहा है हिंदुस्तान के दुश्मनों का सफाया
AajTak
Saifullah Khalid Killed in Pakistan: लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी रजाउल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह खालिद को रविवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में तीन अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया. वो साल 2006 में आरएसएस मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था. उसने हिंदुस्तान में कई आतंकी हमले कराए थे.
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी रजाउल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह खालिद को रविवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में तीन अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया. वो साल 2006 में आरएसएस मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था. उसने हिंदुस्तान में कई आतंकी हमले कराए थे. साल 2000 की शुरुआत में वो नेपाल से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी गतिविधियों को संचालित करता था. उसके कई उपनाम जैसे कि गाजी, विनोद कुमार, मोहम्मद सलीम और रजाउल्लाह थे.
जानकारी के मुताबिक, अबू सैफुल्लाह खालिद रविवार की दोपहर मतली स्थित अपने घर से निकला था. सिंध प्रांत के बदनी में एक क्रॉसिंग के पास हमलावरों ने उसे गोली मार दी. लश्कर के अबू अनस का करीबी सहयोगी खालिद नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय पर हमले का मास्टरमाइंड था. इस हमले में तीनों आतंकवादी मारे गए थे. इसके अलावा खालिद साल 2005 में बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान पर हुए आतंकवादी हमले में भी शामिल था.
सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले का मास्टरमाइंड
इस आतंकी हमले में आईआईटी के प्रोफेसर मुनीश चंद्र पुरी मारे गए थे. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकवादी भाग निकले थे. पुलिस ने मामले की जांच के बाद अबू अनस के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, जो अभी भी फरार है. सैफुल्लाह खालिद साल 2008 में उत्तर प्रदेश के रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले का भी मास्टरमाइंड था. इस आतंकी हमले में सात जवान और एक नागरिक मारे गए थे. दो आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे.
लश्कर के नेपाल मॉड्यूल का प्रभारी था खालिद
साल 2000 में सैफुल्लाह खालिद लश्कर के नेपाल मॉड्यूल का प्रभारी था. वो कैडरों की भर्ती, वित्तीय-रसद सहायता प्रदान करने और भारत-नेपाल सीमा पर लश्कर के गुर्गों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए काम करता था. वो लश्कर के लॉन्चिंग कमांडरों आजम चीमा उर्फ बाबाजी और याकूब के साथ मिलकर काम कर रहा था. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मॉड्यूल का पर्दाफाश किए जाने के बाद वो नेपाल छोड़कर पाकिस्तान लौट आया. वहीं से अपना काम जारी रखा.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










