
सेफ्टी को लेकर सख्त हुई सरकार, 6 एयरबैग्स पर मारुति का जवाब- फिर नहीं बनाएंगे छोटी कार
AajTak
देश में रिकॉर्ड सड़क हादसों को लेकर सरकार सेफ्टी नियमों को कड़ा कर रही है, वहीं दूसरी ओर मारुति सुजुकी जैसी कंपनियां इसका विरोध कर रही हैं. मारुति ने तो यहां तक कह दिया कि छह एयरबैग अनिवार्य किए जाने पर वह छोटी कारें बनाना बंद कर देगी.
सड़क दुर्घटनाओं (Road Accidents) के मामले में भारत दुनिया के सबसे प्रभावित देशों में से एक है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार हर साल देश में करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 1.5 लाख लोगों की मौत हो जाती है. इसे ध्यान में रखते हुए भारत सरकार कारों की सेफ्टी (Car Safety) को लेकर सख्त रवैया अपनाने जा रही है.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने 6 एयरबैग्स (Airbags) अनिवार्य बनाने समेत स्वदेशी सेफ्टी मानक भारत एनकैप (Bharat NCap) का ऐलान कर दिया है. हालांकि कार कंपनियां (Car Companies) सरकार के इस कदम को सकारात्मक तरीके से नहीं ले रही है. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने एक बार फिर से दोहराया है कि अगर 6 एयरबैग्स अनिवार्य किए गए तो वह छोटी कारें बनाना बंद कर देगी.
आम लोगों की पहुंच से दूर हो जाएंगी कारें
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव (Maruti Suzuki Chairman RC Bhargava) से 6 एयरबैग्स अनिवार्य किए जाने के बारे में प्रतिक्रिया मांगी गई थी. भार्गव ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो उनकी कंपनी छोटी कारें बनाना बंद करने से नहीं हिचकेगी. उन्होंने कहा कि अगर सरकारी नीतियों के दखल के चलते छोटी कारें (Maruti Suzuki Small Cars) अव्यावहारिक हो जाती हैं, तो उन्हें बनाने का कोई मतलब नहीं रह जाता है. भार्गव ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते वाहनों की लागत बढ़ रही है और वे आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहे हैं.
मारुति चेयरमैन बोले- छोटी कारों से नहीं है प्रॉफिट
गडकरी के ताजा बयान पर भार्गव ने कहा, 'इस कदम से कारों की कीमतें बढ़ जाएंगी और ऐसा भी हो सकता है कि इससे कार दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में होने वाली मौतों पर भी कोई असर नहीं पड़े.' भार्गव ने ये भी कहा कि कॉम्पैक्ट कारों (Compact Cars) की बिक्री से वैसे भी उनकी कंपनी को कोई खास प्रॉफिट नही हो रहा है. मारुति सुजुकी इससे पहले भी कई मौकों पर दोहरा चुकी है कि 6 एयरबैग अनिवार्य किए जाने पर छोटी कारें प्रॉफिट देने लायक नहीं रह जाएंगी और ऐसे में इन कारों का प्रॉडक्शन बंद करना पड़ेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










