
सेना से रिटायर जवानों के लिए खुशखबरी, रेलवे में प्वाइंट्समैन बनने का मौका
AajTak
Indian Army और Indian Railways ने अग्निवीरों और रिटायर होने वाले सैनिकों को बेहतर रोजगार देने के लिए एक सहयोग समझौता किया है. इस पहल के तहत रेलवे में उपलब्ध नौकरियों की जानकारी, आसान भर्ती प्रक्रिया और विशेष सहायता प्रणाली दी जाएगी.
Indian Army और Indian Railways ने मिलकर एक नया समझौता (Framework of Cooperation) शुरू किया है इसका मकसद अग्निवीरों और रिटायर होने वाले सेना के जवानों को नौकरी पाने में मदद करना है. इस पहल के तहत सेना से रिटायर होने के बाद जवानों को रेलवे में मिलने वाली नौकरियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, उन्हें सिविल नौकरी में जाने के लिए जरूरी सहायता भी दी जाएगी, ताकि उनका बदलाव आसान हो सके. रेल मंत्रालय और सेना के अनुसार, यह कदम अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाया गया है. पहले बैच के अग्निवीरों की रिटायरमेंट प्रक्रिया अगले कुछ महीनों में शुरू होने वाली है.
सेना और रेलवे के बीच नया समझौता भारतीय सेना ने भारतीय रेलवे के साथ मिलकर अग्निवीरों और अन्य रिटायर होने वाले सैनिकों के लिए एक नया समझौता (Framework of Cooperation) शुरू किया है. इसका उद्देश्य सेना से सेवा समाप्ति के बाद उन्हें बेहतर नौकरी के अवसर दिलाना है. यह पहल दोनों मंत्रालयों के आपसी सहयोग का एक बड़ा कदम है. इसके तहत रिटायर होने वाले सैनिकों को रेलवे में नौकरियों में आसानी से काम शुरू करने में मदद की जाएगी.
रिटायर जवानों को रेलवे में नौकरी में मदद इस योजना में रेलवे की नौकरियों के बारे में जानकारी देना, योग्य पूर्व सैनिकों के लिए भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाना और सेवा समाप्ति के करीब पहुंच चुके जवानों के लिए विशेष सहायता व्यवस्था करना शामिल है. यह कदम इस बात को दर्शाता है कि सरकार चाहती है कि अग्निवीर और पूर्व सैनिक अपनी ट्रेनिंग, अनुशासन और कौशल का उपयोग करते हुए देश की सेवा करते रहें और उन्हें एक अच्छा दूसरा करियर मिले.
भर्ती प्रक्रिया होगी आसान अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर केवल 4 साल के लिए भर्ती होते हैं. इनमें से कम ही लोग आगे सेना में बने रहते हैं. ऐसे में सेवा खत्म होने के बाद स्थिर नौकरी पाना उनके लिए चुनौती बन जाता है. इस समस्या को कम करने के लिए रेलवे, जो देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है, में उन्हें प्राथमिकता देने की योजना है. रेलवे में सुरक्षा (रेलवे सुरक्षा बल), संचालन, रखरखाव, लॉजिस्टिक्स और प्रशासन जैसे कई क्षेत्र हैं, जहां सैनिकों के कौशल का सही उपयोग हो सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









