
सेना की तरह कोस्ट गार्ड में महिलाओं को अब तक क्यों नहीं मिला परमानेंट कमीशन? जानें कहां अटकी है बात
AajTak
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तीनों सेनाओं में तो महिलाओं को परमानेंट कमीशन का हक मिल गया. लेकिन इंडियन कोस्ट गार्ड में अब भी महिलाएं इसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहीं हैं. ऐसे में जानते हैं कि कोस्ट गार्ड में महिलाओं को परमानेंट कमीशन क्यों नहीं?
सेना, नौसेना और वायुसेना की तरह इंडियन कोस्ट गार्ड में महिलाओं को परमानेंट कमीशन दिया जाए या नहीं? इस पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है.
सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच इस मामले पर शुक्रवार को फिर सुनवाई करेगी. कोस्ट गार्ड में परमानेंट कमीशन की मांग प्रियंका त्यागी ने की है.
प्रियंका त्यागी 2009 में कोस्ट गार्ड में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में नियुक्त हुई थीं. बाद में उन्हें प्रमोट भी किया गया. 2021 में उन्होंने परमानेंट कमीशन के लिए आवेदन दिया, लेकिन ये कहते हुए इसे लौटा दिया गया कि कोस्ट गार्ड में महिलाओं को परमानेंट कमीशन देने का प्रावधान नहीं है.
मई 2023 में प्रियंका ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी. इसके बाद प्रियंका सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं. इस बीच दिसंबर 2023 में उन्हें सर्विस से रिटायर भी कर दिया गया.
प्रियंका की दलील है कि वो 14 साल पायलट रही हैं. उन्होंने साढ़े चार हजार घंटे उड़ान भरी है, जो सशस्त्र बलों में पुरुषों और महिलाओं में सबसे ज्यादा है. सर्विस के दौरान उन्होंने समंदर में 300 से ज्यादा लोगों की जान भी बचाई है. उन्होंने मांग की है कि सेना की तरह कोस्ट गार्ड में भी महिलाओं को प्रमोट किया जाए और कमीशन अधिकारी बनने का मौका दिया जाए.
सुप्रीम कोर्ट का क्या है रुख?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










