
सेक्स स्कैंडल मामले में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रेप का एक और केस दर्ज, अभी तक फरार है आरोपी सांसद
AajTak
कई सेक्स वीडियो में कथित तौर पर शामिल JDS के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अब रेप का दूसरा मामला दर्ज किया गया है. शिकायत एक महिला ने दर्ज कराई है जिसमें उसने प्रज्वल रेवन्ना पर अपहरण के बाद उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है.
जेडीएस सांसद और हासन सीट से राजग उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बलात्कार का एक और केस दर्ज किया गया है. प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं के कथित यौन शोषण के आरोप लगे हैं. यह शिकायत एक महिला ने दर्ज कराई है जिसमें उसने प्रज्वल रेवन्ना पर अपहरण के बाद उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया.
निलंबित जद (एस) नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) (एन) [बार-बार बलात्कार करना], 376(2) (के) [एक लोक सेवक के रूप में बलात्कार करना], 354(ए), 354बी [महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग], 354(सी) [किसी महिला की सहमति के बिना किसी निजी कार्य में उसका वीडियो कैप्चर करना] और 506 [आपराधिक धमकी] के तहत मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: प्रज्वल रेवन्ना सेक्स टेप उजागर करने वाले भाजपा नेता को यौन उत्पीड़न केस में पुलिस ने हिरासत में लिया
अभी फरार है प्रज्वल
दरअसल कर्नाटक में 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कथित तौर पर महिलाओं के साथ यौन शोषण के कई वीडियो सामने आए थे. प्रज्वल रेवन्ना हासन से जद (एस) के उम्मीदवार था और अभी वह फरार है. प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना विधायक है. प्रज्वल के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है. उस पर बलात्कार, छेड़छाड़, धमकी, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोप हैं.
प्रज्वल के पिता जेल में

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










