
सेक्स स्कैंडल, फरार सांसद और गिरफ्त में विधायक... अब महिला को अगवा करने के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार
AajTak
एसआईटी (SIT) ने प्रज्वल के पिता और होलेनरसीपुरा के विधायक एचडी रेवन्ना को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, जो अब परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद हैं. गौरतलब है कि 66 वर्षीय रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे हैं.
सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक के हासन से जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना अभी तक लापता हैं. रेवन्ना को एसआईटी (SIT) के सामने 7 मई तक हाजिर होना लेकिन वो नहीं आए. इस दौरान इस मामले की छानबीन में जुटी SIT ने यौन शोषण और एक महिला के अपहरण के मामले में चार और लोगों को हिरासत में ले लिया है.
एसआईटी (SIT) ने प्रज्वल के पिता और होलेनरसीपुरा के विधायक एचडी रेवन्ना को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, जो अब परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद हैं. गौरतलब है कि 66 वर्षीय रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे हैं. पुलिस ने इस सिलसिले में पीटीआई को बताया कि मामले में एचडी रेवन्ना की भूमिका का पता लगाने के लिए चार लोगों को उठाया गया था.
साथ ही रेवन्ना के सहयोगी सतीश बबन्ना को भी गिरफ्तार किया गया है और वह पुलिस हिरासत में है. कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा था कि एक तीसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन जांच प्रक्रिया का हवाला देते हुए उनकी पहचान बताने से इनकार कर दिया गया.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेवन्ना और बबन्ना को सबसे पहले तीन बच्चों की मां का अपहरण करने और उसे अवैध हिरासत में रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. सूत्रों ने बताया कि पीड़ित महिला को बचा लिया गया है. पुलिस ने पीड़ित महिला के 20 वर्षीय बेटे की शिकायत पर कार्रवाई की, जिसने आरोप लगाया था कि उसकी मां का नाम हाल ही में लीक हुई एक वीडियो में था, जिनके साथ प्रज्वल ने बलात्कार और छेड़छाड़ की थी.
हाल ही में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी मैसूर के कृष्णराज नगर के रहने वाले हैं. अब उनसे पूछताछ की जा रही है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








