
सेक्स के दौरान हुई गलती, मशहूर हस्ती 7 दिन तक हॉस्पिटल में भर्ती रहा
AajTak
मशहूर सिंगर ने अपने पॉडकास्ट में खुद से जुड़ा हुआ एक अनोखा किस्सा शेयर किया है. सेक्स के दौरान की गई एक गलती उन्हें भारी पड़ गई थी.
मशहूर ऑस्ट्रेलियन सिंगर जैक विडगन ने हाल ही में अपने साथ हुए एक वाकये का खुलासा किया. उनका ये पॉडकास्ट वायरल हो गया. सिंगर जैक विडगेन ने बताया कि कैसे एक दुर्भाग्यपूर्ण सेक्स दुर्घटना की वजह से उन्हें अस्पताल में एक हफ्ते तक भर्ती रहना रड़ा था.
25 साल के सिंगर जैक विडगन ने इस बात का खुलासा अपने पॉडकास्ट 'Hey Doll!' के एक एपिसोड के जरिए किया. उनका यह पॉडकास्ट भी काफी मशहूर है. उन्होंने एक पुरुष पार्टनर से सेक्स के दौरान उनके आंख में इंफेक्शन हो गया था.
अपने पॉडकास्ट 'Hey Doll!' पर बोलते हुए गुरुवार को 25 वर्षीय सिंगर जैक विडगन ने कबूल किया कि उन्होंने एक बार लॉस एंजेलेस में एक स्टंट डबल पावर रेंजर के साथ यौन संबंध बनाए थे जो बाद में उनके लिए काफी खराब साबित हुआ. बेवर्ली हिल्स के अस्पताल में 7 दिन बिताने पड़े थे.
उन्होंने कहा कि आंख में इंफेक्शन हो गया था. जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा एंटीबायोटिक्स दवाएं लेनी पड़ी. अपने पॉडकास्ट के बाद जैक ने अस्पताल में बिताए गए दिनों के वीडियो और तस्वीरों को भी इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर किया.
इससे पहले जैक विडगेन के पूरी दुनिया को तब अचंभित कर दिया था, जब उन्होंने बताया कि एक नाइटआउट के दौरान उन्होंने एक महिला के साथ रात गुजारी थी.
उन्होंने महिला के साथ रात गुजारने वाली बात भी एक पॉडकास्ट के जरिए सामने रखी थी. जैक विडगन इससे पहले खुद को ओपेनली गे बता चुके हैं. उन्होंने कहा कि महिला के साथ नाइटआउट के बाद उन्हें महसूस हुआ कि वह अब बायसेक्सुअल हो गए हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










