
'सेक्योरिटी थोड़ी बेहतर करो', चोर ने छोड़ी चिट्ठी, दफ्तर में घुसकर चुराए थे लैपटॉप- मोबाइल
AajTak
बीते 17 मई को हुई घटना में चीन के शांघाई में एक चोर एक कंपनी के अंदर घुसा और वहां से लैपटॉप और घड़ी चुराकर ले गया. इसके अलावा उसने दफ्तर में एक खास चिट्ठी छोड़ी जिसमें उसका फोन नंबर भी छोड़ा.
आम तौर पर कहीं चोरी के इरादे से आए चोर चुपचाप सामान उठाकर चलते बनते हैं और कोशिश करते हैं कि पीछे कोई सुराग न रह जाए. लेकिन हाल में जब चीन के शांघाई के एक दफ्तर में चोरी हुई तो चोर ने वहां बकायदा एक चिट्ठी छोड़ी थी.
South China Morning Post (SCMP) के अनुसार बीते 17 मई को हुई घटना में एक चोर एक कंपनी के अंदर घुसा और वहां से लैपटॉप और घड़ी चुराकर ले गया. लेकिन उसने दफ्तर के मालिक के लिए एक चिट्ठी छोड़ी थी जिसमें सेक्योरिटी बेहतर करने की राय दी गई थी.
पुलिस के अनुसार, सांग नाम से पहचाने जाने वाले चोर ने कंपनी के दफ्तर में घुसने से पहले कैंपस की दीवार फांदी थी. उसने एक घड़ी और एक एप्पल मैकबुक चुराया. पुलिस ने कहा कि उसने वहां पर बाकी मोबाइल फोन और लैपटॉप इकट्ठा किए और उनपर एक खुली नोटबुक रख दी.
इसमें लिखा था- डियर बॉस, मैंने एक घड़ी और एक लैपटॉप ले लिए हैं. आपको अपना एंटी थेफ्ट सिस्टम ठीक करने की जरूरत है. मैंने सारे लैपटॉप और फोन इसलिए नहीं लिए हैं क्योंकि इससे तुम्हारे बिजनेस का नुकसान हो सकता है.
नोट के आखिर में उसने लिखा-'अगर आप अपना लैपटॉप और फोन वापस चाहिए तो मुझे कॉन्टैक्ट करें.' साथ ही उसने अपना नंबर वहां छोड़ दिया. पुलिस ने चोर का पता लगाया और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. सांग को शंघाई छोड़ने वाली ट्रेन में पकड़ा गया था, और उसके पास अभी भी चोरी का सामान था. पुलिस ने कहा, वह फिलहाल हिरासत में है. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चाएं हो रही हैं. एक यूजर ने लिखा- दयालू चोर. एक अन्य ने लिखा- इसे न पकड़े जाने का भरोसा था.
बता दें कि ऐसे मामले पहले भी सामने आते रहे हैं जब चोर चोरी के बाद कोई खास चिट्ठी या कोई सामान खास कारण से छोड़ गया हो.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










