
सेकंड फ्लोर पर पहुंचा तेंदुआ... फ्लैट में घुसा तो मच गई अफरा-तफरी, टीम ने किया रेस्क्यू, Video
AajTak
नागपुर के भांडेवाड़ी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ अचानक दूसरी मंजिल के एक फ्लैट में घुस गया. घरवालों को जैसे ही पता चला कि कमरे में तेंदुआ है तो दहशत फैल गई. लोगों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी. देखते ही देखते इमारत के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए का रेस्क्यू किया.
महाराष्ट्र में नागपुर के भांडेवाड़ी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ अचानक एक आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट में घुस गया. सुबह के वक्त घर में हलचल महसूस होने पर मकान मालिक ने जैसे ही कमरे में झांका, उसकी नजर तेंदुए की पूंछ पर पड़ी. यह नजारा देखते ही घरवाले घबरा गए और दूसरे कमरे की ओर भागे. इसी के साथ तत्काल मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी.
जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने के बाद मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत पहुंची. वन विभाग की रेस्क्यू यूनिट ने मोर्चा संभाला. टीम ने पूरे फ्लैट को घेराबंदी में लिया और तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए विशेष उपकरणों और नेट का इस्तेमाल किया. तेंदुआ घर के एक कोने में छिपा हुआ था, जिसके कारण रेस्क्यू टीम बेहद सतर्कता से आगे बढ़ी, ताकि किसी भी व्यक्ति या जानवर को नुकसान न हो.
यहां देखें Video
इस मामले को लेकर खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान पूरे रेस्क्यू को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की अपील की, इसके बावजूद लोग भारी संख्या में जुट गए.
यह भी पढ़ें: जब आधी रात 400 KV सबस्टेशन में घुस आया तेंदुआ, बिजली कर्मियों ने दिखाई बहादुरी, पकड़ा गया
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेंदुआ किस तरह कोने में बैठा हुआ था. मकान मालिक ने बताया कि बेटा घर में पहुंचा था तो उसने तेंदुआ की पूंछ देखी. उसने बाकी घर के लोगों को बताया तो सभी सुरक्षित जगह की तरफ भागे. फिलहाल वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर तेंदुए को पकड़ लिया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









