
सूरत: सोसाइटी में पार्किंग को लेकर छिड़ा बवाल, चले लाठी-डंडे, एक की मौत
AajTak
सूरत की एक सोसाइटी में पार्किंग को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि बात मार पिटाई तक आ गई. एक परिवार के लोगों ने दूसरे परिवार को दो भाइयों पर हमला कर दिया जिसके बाद एक भाई की मौत हो गई.
गुजरात के सूरत शहर में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की मौत हो गई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की है. सोसायटी में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में मारपीट के वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें लोग आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
मारपीट की यह तस्वीर सूरत शहर के गोडादरा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लक्ष्मी पार्क रो हाउस सोसाइटी की है. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सोसायटी की गली में एक कार खड़ी हुई है और उसके आसपास बाइक पार्क है और लोग इसी गली में एक दूसरे के साथ मारपीट करते आ रहे हैं. किसी के हाथ में डंडा है तो किसी के हाथ में क्रिकेट खेलने वाला बैट है, सब एक दूसरे के ऊपर प्रहार कर रहे हैं.
मारपीट के दो अलग-अलग एंगल के वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद किए हैं जिसके जरिए इस पूरी वारदात को देखा जा सकता है. गोड़ादरा पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाली लक्ष्मी पार्क सोसाइटी में रहने वाले डॉक्टर राकेश बाबू भाई मकवाना बुधवार को करीबन 8:30 बजे के समय अपने घर में बैठे थे तभी बाहर हॉर्न की आवाज सुनकर वह बाहर निकले थे. उनके बड़े भाई गणपति मकवाना की बाइक रोड पर पार्क होने के कारण कार लेकर जा रहे उसी सोसाइटी में रहने वाले वल्लभ कवाड नामक शख्स के साथ उनकी बहस शुरू हो गई थी.
इस बीच गणपति भाई मकवाना ने अपनी बाइक को रास्ते से हटा लिया था बावजूद इसके कार लेकर गुजर रहे बल्लभ कवाड़ और उसके संबंधी धीरू वीरा, किशन धीरू,अश्विन कवाड़,प्रवीण वीरा,जयेश कबाड़,जय प्रवीण कबाड़ और नरेंद्र हडिया डंडे और क्रिकेट बैट लेकर आए और दोनों भाइयों के ऊपर प्रहार करना शुरू कर दिए. दोनों भाइयों को इस मारपीट में काफी चोटें आई थी जिसके बाद इसी गली में रहने वाले अन्य लोगों ने बीच बचाव करवाया था.
बावजूद इसके कबाड़ परिवार के लोग उनके घर के सामने खड़े होकर हंगामा करते रहे थे और धमकी देते रहे थे. इस बीच मारपीट में चोटिल हुए गणपति मकवाना के छाती में दर्द शुरू हो गया था और वह घर में गिर गए थे. इसके बाद उनके परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए थे जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.
इस मामले में गोड़ादरा पुलिस थाना को जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया.सूरत पुलिस के एसीपी वीरभद्र सिंह जाडेजा ने बताया इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. यह झगड़ा गली में पार्क मोटरसाइकिल को लेकर हुआ था. मोटरसाइकिल के मालिक और कार चालक के बीच हुए झगड़े में मोटर साइकिल के मालिक गणपति मकवाना की मौत हुई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







