
सूरत से किडनैपिंग, मुंबई में मर्डर, AC कोच के टॉयलेट में फेंका शव... मौसेरा भाई ही है पांच साल के बच्चे का कातिल?
AajTak
मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर खड़ी कुशीनगर एक्सप्रेस के AC कोच B2 के टॉयलेट से 5 साल के मासूम का शव बरामद हुआ. मृतक वही बच्चा निकला जिसका अपहरण 22 अगस्त को सूरत के अमरोली से हुआ था और आरोपी मौसेरे भाई पर संदेह है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है और आरोपी की तलाश में टीमें जुटी हैं.
मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर बीती रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जब खड़ी कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच B2 के टॉयलेट से करीब 5 साल के मासूम का शव बरामद हुआ. ट्रेन की सफाई के दौरान कर्मचारियों को शव दिखा, जिसके बाद तत्काल सूचना रेलवे पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने शव को बाहर निकाल पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेजा.
जानकारी के मुताबिक, बरामद बच्चा वही है जिसकी गुमशुदगी और अपहरण का मामला 22 अगस्त को सूरत के अमरोली पुलिस थाने में दर्ज हुआ था. शिकायत में आरोप था कि बच्चे का अपहरण उसके ही मौसेरे भाई ने किया है. इस आधार पर अमरोली पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डालकर ट्रैकिंग शुरू की थी.
यह भी पढ़ें: AC कोच के टॉयलेट में मिला 5 साल के बच्चे का शव... मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस में मचा हड़कंप
इसी सिलसिले में अमरोली पुलिस की टीम शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंची और रेलवे पुलिस से बच्चे व आरोपी के बारे में जानकारी ली. तभी उन्हें बताया गया कि कुशीनगर एक्सप्रेस से एक बच्चे का शव बरामद हुआ है. इसके बाद शव की तस्वीर परिवार को भेजी गई, जहां परिजनों ने पुष्टि की कि मृतक वही बच्चा है जिसका अपहरण हुआ था.
मुंबई" src="https://akm-img-a-in.tosshub.com/aajtak/inline-images/mumbai-the-body-of-a-child-of-about-5-years-1.jpg" />
इस घटना ने मामले को अपहरण से हत्या की दिशा में मोड़ दिया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी बच्चे को लेकर मुंबई कैसे पहुंचा और उसकी हत्या किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं. बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है, जो रोजगार के सिलसिले में गुजरात के सूरत में बसा हुआ था. इस सनसनीखेज वारदात ने न सिर्फ स्थानीय पुलिस बल्कि रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को भी चौकन्ना कर दिया है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








