
सूरजपाल अम्मू ने दिया बीजेपी से इस्तीफा, पार्टी पर लगाए ये आरोप
AajTak
हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता सूरजपाल अम्मू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिया है. उन्होंने पार्टी पर सनसनीखेज आरोप भी लगाए हैं.
हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता सूरजपाल अम्मू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिया है. उन्होंने पार्टी पर सनसनीखेज आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी में क्षत्रिय समाज का प्रतिनिधित्व कम किया जा रहा है. साल 2014 से क्षत्रिय समाज के कद्दावर नेताओं को पार्टी से दूर किया जा रहा है.
अम्मू ने कहा कि गुजरात के पूर्व मंत्री ने क्षत्रिय समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी, इसके बावजूद उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है.
बता दें कि 2018 में आई फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ अम्मू ने मोर्चा खोला था. अम्मू ने 2018 में भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था, लेकिन उनका इस्तीफा अस्वीकार कर दिया गया था. उनका भाजपा से पुराना नाता है. 1990-91 में वे भाजपा युवा मोर्चा सोहना के मंडल अध्यक्ष रहे. अम्मू 1993-96 में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव रहे. 2018 से वे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर काम कर रहे थे. 'पद्मावत' को लेकर विवादित बयानबाजी से सुर्खियों में आए बीजेपी नेता सूरजपाल ने बीजेपी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को पहले भी इस्तीफा भेजा था, उसमें लिखा था कि मनोहरलाल खट्टर को अब उनकी जरूरत नहीं है. मीडिया संपर्क के पद पर रहते हुए उन्होंने अपना काम बेहद ईमानदारी से किया, बावजूद इसके सीएम ने उनकी कद्र नहीं की.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










