
सूटकेस में घड़ियाल लेकर जा रहा था दूसरे देश, एयरपोर्ट पर हुई चेकिंग तो...
AajTak
एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के वक्त लगेज स्कैनर में सूटकेस डालते ही शख्स पकड़ गया. सिक्योरिटी स्टाफ को स्कैनर में सूटकेस के अंदर कुछ अजीब सी चीज दिखाई दी. शक होने पर सूटकेस को खोलकर देखा गया तो उनके होश उड़ गए. अंदर एक मीटर लंबा सफेद घड़ियाल था. शख्स इसकी तस्करी कर रहा था.
एयरपोर्ट में सिक्योरिटी चेक के दौरान हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स को घड़ियाल (Alligator) ले जाते हुए पकड़ा गया. वह इसे सूटकेस में छिपाकर ले जा रहा था, लेकिन लगेज स्कैनर ने उसकी चोरी पकड़ ली.
जैसे ही चेकिंग करने वालों को सूटकेस में घड़ियाल दिखा एयरपोर्ट (Munich International Airport) में हड़कंप मच गया. फौरन रेस्क्यू टीम को बुलाया गया और घड़ियाल को सूटकेस से निकालकर सही जगह पहुंचाया गया.
मामले में 42 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. 'डेली स्टार' के मुताबिक, आरोपी अमेरिकी नागरिक है और वह जर्मनी से सिंगापुर जा रहा था. उसके सूटकेस में करीब एक मीटर लंबा सफेद घड़ियाल Albino Alligator) था. वह इसकी तस्करी कर रहा था.
लेकिन म्यूनिख एयरपोर्ट पर चेकिंग के वक्त लगेज स्कैनर में सूटकेस डालते ही वो पकड़ गया. सिक्योरिटी स्टाफ को स्कैनर में सूटकेस के अंदर कुछ अजीब सी चीज दिखाई दी. ऐसे में शक होने पर जब सूटकेस को खोलकर देखा गया तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि अंदर एक मीटर लंबा घड़ियाल था.
बताया गया कि इस तरह के सफेद घड़ियालों से तस्कर 50-60 लाख रुपये कमा लेते हैं. फिलहाल, केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया और घड़ियाल को चिड़ियाघर में छोड़ दिया गया.
गौरतलब है कि तस्करी का ये कोई पहला मामला नहीं है. गोल्ड से लेकर सांप-कछुए तक की तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं. तस्करी के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं. लेकिन घड़ियाल की तस्करी ने सबको चौंका दिया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










