
सूटकेस, ड्रम, शादी, प्रेग्नेंसी और खौफनाक साजिश... मेरठ मर्डर केस में मुस्कान-साहिल की करतूतों पर हैरतअंगेज खुलासे!
AajTak
Meeru Murder Case: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और उसका ब्वॉयफ्रेंड साहिल सलाखों के पीछे हैं, लेकिन दोनों की करतूतों का कच्चा चिट्ठा सामने आना बंद नहीं हो रहा. अब पता चला है कि मुस्कान और साहिल पहले सौरभ की लाश को एक सूटकेट में भर कर ठिकाने लगाने की साजिश कर रहे थे.
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और उसका ब्वॉयफ्रेंड साहिल सलाखों के पीछे हैं, लेकिन दोनों की करतूतों का कच्चा चिट्ठा सामने आना बंद नहीं हो रहा. अब पता चला है कि मुस्कान और साहिल पहले सौरभ की लाश को एक सूटकेट में भर कर ठिकाने लगाने की साजिश कर रहे थे, लेकिन इसमें नाकाम होने के बाद उन्होंने ड्रम वाला आइडिया आजमाया. पुलिस को सौरभ के घर से कई दूसरे सबूतों के साथ एक खून लगा सूटकेस भी मिला है, जिसके बाद ये शक पैदा हुआ है.
जानकारी के मुताबिक अपने पति सौरभ का कत्ल करने के बाद मुस्कान ने ब्वॉयफ्रेंड साहिल से हिमाचल प्रदेश में जाकर एक मंदिर में शादी कर ली थी. यहीं उन्होंने नशे में धुत्त होकर कई दिनों तक जबरदस्त मस्ती की थी. अब शक है कि मुस्कान साहिल से प्रेग्नेंट है, जिसके चलते जेल प्रशासन मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट करवा सकता है. इस बीच मु्स्कान और साहिल की जो नई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, उससे पता चला कि उन्हें कत्ल का रत्ती भर भी अफसोस नहीं है.
इन तस्वीरों में कत्ल के बाद वो नशे में धुत्त होकर मस्ती करते दिख रहे हैं. मेरठ पुलिस ने मंगलवार को एक बार फिर सौरभ के उस किराये के मकान की जांच की, जहां सौरभ की हत्या की गई थी. पुलिस ने कत्ल वाली जगह यानी सीन ऑफ क्राइम को पहले ही सील कर दिया था. इसके बाद अब उस कमरे की और बारीकी से फॉरेंसिक जांच की गई. पुलिस ने घर की दरो-दीवार के साथ-साथ कमरे में रखे अलग-अलग सामानों की जांच की और फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने इकट्ठा किए.
सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम को सौरभ के घर से एक ऐसा सूटकेस भी मिला, जिसमें खून के धब्बे लगे हुए थे. ऐसे में शक है कि शायद मुस्कान और साहिल ने सौरभ का कत्ल करने के बाद पहले उसकी लाश को सूटकेस में ठूंसने की कोशिश की थी, लेकिन शायद इस कोशिश में नाकाम होने के बाद उन्होंने सौरभ की लाश को ड्रम में डाला और उसे सीमेंट से सील कर दिया. उन्हें यकीन था कि ये राज कभी बाहर नहीं आएगा, लेकिन बदबू और मुस्कान के कबूलनामे से कहानी सामने आ गई.
यह भी पढ़ें: मेरठ मर्डर केस में नशे वाला एंगल... जेल में 'तड़प' रहे साहिल-मुस्कान, क्या इस वजह से बन गए थे दरिंदे?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








