
सुहागरात के बेड को आग लगानी पड़ेगी... अनोखी रस्म बताकर दूल्हे से लाखों लूटकर फरार हुई दुल्हन
AajTak
चीन से एक ऐसा ठगी का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर रिश्तों से विश्वास उठ जाएगा. ये मामला है चीन के एक युवा वांग का, जो अपनी प्रेमिका से शादी के ख्वाब पाले बैठा था. लेकिन उसके साथ जो कुछ हुआ, अब वो दोबारा किसी से शादी करने को डरता है.
चीन से एक ऐसा ठगी का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर रिश्तों से विश्वास उठ जाएगा. ये मामला है चीन के एक युवा वांग का, जो अपनी प्रेमिका से शादी के ख्वाब पाले बैठा था. लेकिन उसके साथ जो कुछ हुआ, अब वो दोबारा किसी से शादी करने को डरता है.
दरअसल, वांग अपनी प्रेमिका से शादी करने की तैयारी कर रहा था. सब कुछ तैयार हो गया था, लेकिन तभी उसकी प्रेमिका ली ने वांग के सामने शादी से पहले एक पुरानी और अनोखी रस्म का जिक्र किया. ली ने दावा किया कि शादी से पहले 'सुहागरात के बेड को जलाने की रस्म' की रस्म पूरी करना जरूरी है. उसका कहना था कि इस प्रक्रिया से वह अपने पूर्व पति की आत्मा से अलग हो जाएंगी, और इस तरह उनके नए रिश्ते को पूर्व पति की आत्मा का आशीर्वाद भी मिलेगा.
वांग, जो इस परंपरा के बारे में अंजान था, ने ली की बातों पर विश्वास किया और यह रस्म निभाने के लिए अपनी तरफ से पूरा सहयोग देने का निर्णय लिया.
क्या है 'सुहागरात के बेड को जलाने की रस्म'
इस रस्म को लेकर ली ने बताया कि यह परंपरा उन्हें पूर्व पति से पूरी तरह मुक्त कर देगी. उनकी आत्मा का आशीर्वाद उनके नए जीवन में भी बना रहेगा. ली का दावा था कि इस रस्म के बिना शादी से पहले उनके और वांग के रिश्ते में बाधा आ सकती है.
ली ने इस रस्म की लागत का हवाला देते हुए वांग से 1 लाख युआन (लगभग 11 लाख रुपये) की मांग की. वांग ने अपनी गंभीरता साबित करने के लिए यह राशि तुरंत ली को दे दी. ली ने आगे कहा कि अगर वांग इस रस्म में शामिल होते हैं तो यह उनके लिए अशुभ होगा. इसके बजाय, ली ने उसे कुछ तस्वीरें और वीडियो दिखाए जो इस रस्म की प्रतीत होते थे, जिससे वांग को यकीन हो गया कि उसका पैसा सही जगह खर्च हो रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










