
सुल्तानपुर में मिशन शक्ति फेज 3 का शुभारंभ, महिला आयोग की मेंबर सुमन सिंह ने कहा- सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
ABP News
सुल्तानपुर में भी मिशन शक्ति फेज 3 का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और सम्मान और त्वरित न्याय दिलाना है.
सुल्तानपुरः प्रदेश के अन्य हिस्सों तरह सुल्तानपुर में भी मिशन शक्ति फेज 3 का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में अच्छा कार्य करने वाली 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई. यह प्रोग्राम 31 दिसम्बर तक चलेगा जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाए जाने के लिए कई कार्यक्रम भी चलाये जाएंगे. इसके साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा. दरअसल, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में मिशन शक्ति फेज 3 की शुरुआत की. इसी के तहत सुल्तानपुर में भी पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भी इसका शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह की अध्यक्षता में ये कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और सम्मान दिलाने के साथ- साथ पीड़ित महिलाओं के मामले को त्वरित निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाना है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












