
सुबह की चाय से भी घटा सकते हैं वजन, बस इस तरह करना है सेवन
AajTak
सुबह-सुबह हर किसी को चाय पीना पसंद है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप चाय से वजन भी कम कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस अपनी चाय को बनाने और पीना का तरीका बदलना होगा.
अक्सर ऐसा कहा जाता है कि चाय वजन बढ़ाती है और जब वजन कम करने की बात आती है तो कई लोग चाय पीना बंद कर देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या आप अपनी रेगुलर चाय से वजन घटा सकते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि चाय कैसे लोगों को मोटा बना सकती है और उसी चाय से आप वजन भी घटा सकते हैं.
क्या आपकी रेगुलर चाय आपको मोटा बना रही है? चाय एक कम कैलोरी वाला पेय है इसलिए इससे सीधे तौर पर वजन नहीं बढ़ता है. हालांकि चाय में मिलाए जाने वाले तत्व कुछ मामलों में वजन बढ़ाने में योगदान कर सकते हैं. यहां हम आपको तीन कारण बता रहे हैं जिनकी वजह से आपकी रेगुलर चाय आपका वजन बढ़ा सकती है.
इसमें सबसे पहला कारण है चाय में इस्तेमाल होने वाला फुल क्रीम दूध. चाय में फुल क्रीम दूध मिलाने से इसकी कैलोरी बढ़ जाती है. दूध में फैट होता है और अधिक मात्रा में सेवन करने पर इससे वजन बढ़ सकता है. लीमा महाजन बताती हैं, “एक कप चाय में 33-66 कैलोरी होती है जो दूध के वसा प्रतिशत पर निर्भर करता है.
चाय की कैलोरी को घटाने के लिए आप फुल क्रीम के बजाय स्किम्ड दूध का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा उसमें मिलाई जाने वाली चीनी भी वजन बढ़ने का एक कारण है. इसके अलावा अगर आप चाय के साथ अनहेल्दी स्नैक्स जैसे बिस्किट या नमकीन लेते हैं तो उससे भी वजन बढ़ता है.
वजन घटाने के लिए कैसे पिएं चाय ?
जब वजन घटाने की बात आती है तो संयम महत्वपूर्ण है यानी खाने-पीने के मामले में खुद पर काबू रखना. ज्यादा चाय के सेवन से आपके शरीर में ज्यादा कैफीन और उसमें पाए जाने वाले अनहेल्दी कंपाउंड्स जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










