
सुप्रीम कोर्ट में फिर गूंजा आवारा कुत्तों का मुद्दा, डॉग लवर्स बोले- आदेश की लिखित कॉपी मिलने से पहले ही एक्शन शुरू
AajTak
CJI की पीठ के समक्ष एक वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की दो अलग-अलग पीठों के आदेश परस्पर विरोधी हैं. 2024 में जस्टिस संजय करोल और जस्टिस जेके माहेश्वरी की बेंच ने सरकार को एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) नियमों को लागू करने का निर्देश दिया था, जिसमें कुत्तों को उनके मूल स्थान पर वापस छोड़ने और उनकी हत्या पर रोक लगाने के आदेश शामिल थे.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR के आवारा कुत्तों (Stray Dogs) को पकड़कर नसबंदी करने और इन्हें स्थाई तौर पर शेल्टर होम में रखने का आदेश दिया है, इसे लेकर कार्यकर्ताओं में नाराज़गी बढ़ गई है, लिहाजा वह एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटा रहे हैं.
आज शाम 4 बजे कार्यकर्ताओं ने CJI जस्टिस बीआर गवई के समक्ष यह मुद्दा उठाया. उनका कहना था कि जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ द्वारा सोमवार को पारित आदेश की लिखित प्रति अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है. आमतौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश 24-48 घंटे में वेबसाइट पर अपलोड कर वकीलों को भेज दिए जाते हैं, लेकिन सोमवार को दिल्ली के आवारा कुत्तों पर स्वतः संज्ञान मामले में दिए गए आदेश को बुधवार शाम 4:30 बजे तक प्रकाशित नहीं किया गया.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश और टिप्पणियों के बाद न केवल एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट विरोध कर रहे हैं, बल्कि स्थानीय प्रशासन ने भी आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
CJI की पीठ के समक्ष एक वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की दो अलग-अलग पीठों के आदेश परस्पर विरोधी हैं. 2024 में जस्टिस संजय करोल और जस्टिस जेके माहेश्वरी की बेंच ने सरकार को एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) नियमों को लागू करने का निर्देश दिया था, जिसमें कुत्तों को उनके मूल स्थान पर वापस छोड़ने और उनकी हत्या पर रोक लगाने के आदेश शामिल थे. उस फैसले में सभी जीवित प्राणियों के प्रति करुणा बरतने की बात भी कही गई थी.
वकील ने ये भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सोमवार को दिए गए आदेश की लिखित प्रति उपलब्ध न होने के बावजूद दिल्ली के कई इलाकों से कुत्तों को उठाया जा रहा है, जो ABC नियमों के खिलाफ है. इस पर CJI ने मामले को देखने का आश्वासन दिया.
इस बीच, राजधानी में कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के सोमवार के आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए हैं.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









