
सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक नेताओं को जमानत नहीं देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर आरोपों वाले आपराधिक नेताओं को जमानत नहीं देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. हालांकि सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि ऐसा संभव नहीं है. इसके बाद याचिकाकर्ता ने अपनी पिटीशन वापस लेे ली.
सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर आरोपों वाले आपराधिक नेताओं को जमानत नहीं देने और उन जैसे नेताओं को दी गई जमानत को रद्द करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है.
याचिका पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने याचिकाकर्ता से कहा कि आपकी मांग संभव नहीं है. सभी गंभीर अपराध के आरोपी नेताओं को जमानत नहीं दी जाए और जिन्हें जमानत मिल गई है उनकी जमानत रद्द कर दी जाए. सीजेआई ने याचिकाकर्ता से कहा कि आप अपनी याचिका वापस लें या हम इसे खारिज कर देंगे.
इस पर याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस ले ली. इस आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया. दरअसल जघन्य आपराधिक मामलो में आरोपों का सामना कर रहे राजनेताओं को किसी भी अदालत से जमानत न दिए जाने और जिनको जमानत दी गई है उनकी जमानत रद्द किए जाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी.
याचिका में कहा गया था कि कई ऐसे राजनेता हैं जो गंभीर अपराधों के आरोपी हैं या तो उनके ऊपर मुकदमा शुरू नहीं हुआ है या 5 साल से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी मुकदमे समाप्त नहीं हुए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










