
सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, 4100 करोड़ कमाकर मचाया था धमाका
ABP News
द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स को थिएटर में ढेर सारा प्यार मिला. अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. आइए जानते हैं फिल्म को आप कब और कहां देख सकते हैं.
हॉरर फिल्मों की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है. इसमें सबसे ज्यादा फेमस कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स है. फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' पिछले साल सितंबर 2025 में थिएटर में रिलीज हुई थी. ये फिल्म कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स का नौवां और आखिरी पार्ट है. इस फिल्म को फैंस ने बहुत प्यार दिया था. फिल्म में बेन हार्डी और मिया टॉमलिंसन जैसे स्टार्स नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था और ये इस फ्रेंचायजी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनकर उभरी. अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है.
ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्सफिल्म को आप ओटीटी पर जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे. फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. फिल्म 13 फरवरी से स्ट्रीम होगी और इसे आप इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू में देख सकते हैं. फिल्म की ओटीटी रिलीज थिएटर रिलीज के 5 महीने बाद हो रही है. जियो हॉटस्टार पर आप फिल्म को सब्सक्रिप्शन के साथ देख सकते हैं. इसके अलावा अमेजन प्राइम पर फिल्म को रेंटल पर भी देख सकते हैं.
They’ve faced evil before. This time, it’s personal.#TheConjuringLastRites creeping into your screens this February on Friday the 13th in English, Hindi, Tamil and Telugu on JioHotstar. pic.twitter.com/kgKH32Y8jK













