
'सुनिए, मुझे नया दिल मिलेगा', ट्रांसप्लांट से पहले सबको रोककर बताने लगा 6 साल का मासूम, VIDEO
AajTak
हाल में एक ऐसे ही मासूम बच्चे का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हुआ है जो कि अस्पताल के कॉरिडोर से गुजर रहा है. वह हर किसी से कहता चल रहा है कि 'आज मुझे नया दिल मिलने वाला है.'
छोटे बच्चों की मासूमियत और निश्छल मन के चलते ही उन्हें भगवान का रूप माना जाता है. शायद ही कोई हो जिसे बच्चों से प्यार न हो क्योंकि इनका दिल इस कदर साफ होता है कि वे कभी भी किसी का बुरा नहीं सोचते. हाल में एक ऐसे ही मासूम बच्चे का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हुआ है जो कि अस्पताल के कॉरिडोर से गुजर रहा है.
दरअसल, 6 साल का जॉन हेनरी बीते 6 माह से ऑर्गन डोनर की तलाश में था क्योंकि उसे हार्ट ट्रांसप्लांट की जरूरत थी. अब जब आखिरकार उसे डोनर मिला और उसका हार्ट ट्रांसप्लांट होने जा रहा है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है. वह अस्पताल के कॉरिडोर में डॉक्टर , नर्स , मरीज और आने जाने वाले हर व्यक्ति को रोककर ये बात बता रहा है. वायरल वीडियो में जॉन सबसे कहता चल रहा है - 'सुनिए, मुझे नया दिल मिलने वाला है, सुनिए... सुनिए, मुझे नया दिल मिलने वाला है'.
उसकी इस बात पर अस्पताल का कोई कर्मचारी मुस्कुरा दे रहा है, कोई उछल पड़ रहा है तो कोई नर्स हाथ उठाकर उसे हाई फाइव दे रही है. अस्पताल में बच्चे के लिए हर कोई खुश नजर आ रहा है. जॉन को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसे अच्छी तरह मालूम है कि शरीर की तकलीफों से निकलने के लिए उसे हार्ट ट्रांसप्लांट की कितनी अधिक जरूरत है.
वीडियो को एक्स पेज @CleClinicKids पर शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है- 'जॉन 6 महीने से हार्ट ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहा था और अब उसके परिवार को एक डोनर मिलने की खबर मिली है.'
बता दें कि जॉन-हेनरी का जन्म हाइपोप्लास्टिक लेफ्ट हार्ट सिंड्रोम (HLHS) के साथ हुआ था, जो कि एक दुर्लभ जन्मजात कंडीशन है. इसमें हार्ट का एक हिस्सा अविकसित होता है और शरीर में सफीशिएंट ब्लड को पंप करने में असमर्थ होता है। जॉन के जन्म से पहले ही डॉक्टरों को उसकी इस कंडीशन का पता चल गया था, और जन्म के ठीक पांच दिन बाद उसकी पहली ओपन-हार्ट सर्जरी हुई. अब 6 साल का हो चुका जॉन रिकवर होने और आखिरकार अपने भाई बहनों के साथ स्कूल जाने के लिए बेताब है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










