
सुनसान सड़क, अधजली लाश और फिरौती... मोटिव के फेर में उलझी 13 साल के बच्चे की मर्डर मिस्ट्री
AajTak
बेंगलुरु में 13 साल के छात्र निश्चित का अपहरण कर 5 लाख की फिरौती मांगी गई और फिर उसे जिंदा जलाकर मार डाला गया. लेकिन इस मामले में बहुत सी बातें हैरान करने वाली हैं. जिसकी वजह से उस मासूम के कत्ल की कहानी एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में बदल गई.
Bangalore Nishchith Kidnapping & Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सुनसान सड़क पर रात के अंधेरे में एक अधजली लाश पड़ी थी और मोबाइल की रोशनी में कुछ पुलिस वाले उसका मुआयना कर रहे थे. इस खौफनाक मंजर के पीछे एक ऐसी रौंगटे खड़े करने वाली कहानी छुपी है, जिस पर बेंगलुरु के लोगों के लिए विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है. ये कहानी आपको हैरान कर सकती है.
क्या आप यकीन करेंगे जिस शख्स को यूं सुनसान सड़क पर जिंदा जला कर दर्दनाक मौत दी गई, वो महज़ 13 साल का एक बच्चा था? जिसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी.. तो फिर सवाल उठता है कि आखिर ये वारदात हुई क्यों? और एक मासूम की इस मर्डर मिस्ट्री का आखिर राज क्या है? तो आइए आपको इस सवाल का शुरू से और सिलसिलेवार तरीके से जवाब देते हैं.
बेंगलुरु के अराकेरे इलाके में वैश्य बैंक कॉलोनी के शांतिनिकेतन ब्लॉक में रहने वाला आठवीं का स्टूडेंट निश्चित ए. रोज की तरह बुधवार, 30 जुलाई की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने घर से ट्यूशन के लिए गया था. वो साढ़े सात बजते-बजते वापस लौट आता था, लेकिन 30 जुलाई को जब रात के 8 बजे तक वो नहीं लौटा, तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की.
ट्यूशन टीचर से पता चला कि वो ट्यूशन से तय वक्त पर घर के लिए निकल गया था. ऐसे में घरवालों की बेचैनी और बढ़ गई. घरवालों ने इस सिलसिले में फौरन हुलिमावु पुलिस थाने में रिपोर्ट भी लिखवाई. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. इस दौरान उस बच्चे की साइकिल बीच रास्ते में फैमिली पार्क के पास लावारिस हालत में पड़ी मिली.
इसके बाद जब पुलिस ने ट्यूशन से घर लौटने के रास्ते की सीसीटीवी फुटेज चेक की, तो फिर बच्चे को एक बाइक सवार के साथ जाते हुए देखा गया. ये बाइक सवार कौन था, ये साफ नहीं हो सका. लेकिन रात के 1 बजते-बजते इस कहानी में तब एक बड़ा ट्विस्ट आया, जब बच्चे के घरवालों को एक अनजान नंबर में फिरौती के लिए एक फोन आया. फोन करने वाले ने बच्चे की सही सलामत रिहाई के लिए 5 लाख रुपये की मांग की.
घरवालों ने रुपयों का इंतजाम करने का वादा किया और फोन करने वाले ने फिर से कॉल कर रुपयों की डिलिवरी के लिए जगह बताने की बात कहते हुए फोन काट दिया. लेकिन अगले दिन सुबह किडनैपर्स निश्चित के घरवालों को पांच लाख रुपयों की डिलिवरी के लिए एक जगह से दूसरी जगह तक भटकने के लिए मजबूर करते रहे. घरवालों की कोशिश जारी थी, लेकिन इसी बीच किडनैपर्स का फोन अचानक स्विच्ड ऑफ हो गया.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






