
सुनसान पहाड़ी, स्याह रात और नशे में धुत सहेलियां... बंद कमरे से गायब हुई लड़की का 6 महीने बाद खुला राज
AajTak
कहानी दो सहेलियों की. जिन्हें अपनी ही तीसरी दोस्त से इतनी नफरत हो गई थी कि उससे पीछा छुड़वाने के लिए उन्होंने बड़े ही शातिर तरीके से उसके मर्डर का प्लान बना डाला. पहले दोनों ने उसे अपने पास बुलाया. उसे घुमाने ले गईं. फिर मौका मिलते ही चाकू से कई वार करके सहेली को मौत के घाट उतार डाला.
वेस्ट वर्जीनिया (West Virginia) का मोर्गनटाउन (Morgantown) शहर काफी खूबसूरत शहर है. यहां यूनिवर्सिटी होने के कारण दूर-दूर से छात्र पढ़ने के लिए आते हैं. कई छात्र हॉस्टल तो कई किराए के घरों में रहना पसंद करते हैं. इस शहर को काफी सुरक्षित भी माना जाता है. लेकिन साल 2012 में यहां एक ऐसी घटना घटी जिससे पूरा वेस्ट वर्जीनिया हिल गया था.
लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा था कि आखिर इस शांत और सुरक्षित शहर में ऐसा भी कुछ हो सकता है. आखिर क्या थी वो घटना जिससे यह शहर काफी सुर्खियों में आ गया था? चलिए जानते हैं इस घटना को विस्तार से...
10 फरवरी 1996 को जन्मी स्काईलर एनेटे नीस (Skylar Annette Neese) मोर्गनटाउन के स्टार सिटी इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहती थी. वह पढ़ाई में काफी होशियार थी. इसलिए हाईस्कूल के समय से ही वह Wendy's रेस्टोरेंट में भी पार्ट टाइम जॉब करती थी. ताकि वह अपना जेब खर्च खुद निकाल पाए. माता-पिता भी उसे बहुत प्यार करते थे. उन्हें गर्व था कि उनकी बेटी अभी से ही इतनी समझदार और जिम्मेदार है.
सब कुछ सही चल रहा था. फिर आया 5 जुलाई 2012 का दिन. स्काईलर जॉब से अपनी शिफ्ट खत्म करके घर लौटी. उसने माता-पिता को बताया कि वह काफी थक गई है और सोने के लिए अपने कमरे में जा रही है. उसने माता-पिता को गले लगाया और अपने कमरे में सोने के लिए चली गई. अगले दिन स्काईलर के माता पिता ने देखा कि काफी देर हो जाने पर भी स्काईलर के कमरे का दरवाजा बंद है. उन्हें लगा कि शायद वह आज आराम से उठेगी.
ऐसा सोचकर माता-पिता काम के लिए घर से निकल पड़े. लेकिन जब वे दोपहर को डेढ़ बजे घर वापस लौटे तो पाया कि अब भी स्काईलर के कमरे का दरवाजा बंद ही है. उन्होंने सोचा कि अब काफी देर हो चुकी है, स्काईलर को उठा देना चाहिए. स्काईलर के पिता डेविड उसे आवाज लगाने लगे. लेकिन स्काईलर की तरफ से कोई जवाब नहीं आया. डेविड को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खटखटाना शुरू किया. तब भी कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया.
अंदर देखा कि स्काईलर तो कमरे में थी ही नहीं. उन्होंने तुरंत बेटी को फोन लगाया. जब कोई जवाब नहीं मिला तो डेविड ने फिर स्काईलर की मां मैरी को फोन लगाया. मैरी ने कहा कि उसे भी स्काईलर के बारे में कुछ नहीं पता. मां ने कहा कि शायद वह अपनी बेस्ट फ्रेंड से मिलने गई हो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








