
सुतली बमों से भरे मिले दर्जनों ड्रम, पानी में डुबोकर किए गए नष्ट; Harda में ब्लास्ट के बाद मलबा हटाने का काम जारी
AajTak
Harda Blast: हरदा के एसडीएम के अनुसार मलबे में मिले सुतली बमों को इकठ्ठा किया गया है. इन सुतली बमों को पानी में डुबोया गया है. इसको नष्ट करने के लिए एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह ली जाएगी.
मध्यप्रदेश के हरदा जिले में पटाखा विस्फोट होने के बाद अब मलबे को हटाकर एक जगह इकठ्ठा कर दिया गया है. मलबा हटाने के दौरान फैक्ट्री परिसर से 16 ड्रम हजारों की संख्या में सुतली बमों से भरे मिले हैं. हरदा के एसडीएम के अनुसार मलबे में मिले सुतली बमों को इकठ्ठा किया गया है. इन सुतली बमों को पानी में डुबोया गया है. इसको नष्ट करने के लिए एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह ली जाएगी.
हरदा में 6 फरवरी मंगलवार को हुए फटाके फैक्ट्री विस्फोट के बाद जगह जगह सुतली बम हजारों की संख्या में मिल रहे हैं. शनिवार को जहां से मलबा हटाया, वहीं पर हजारों की संख्या में सुतली बम मिले हैं. जो मौके पर 16 ड्रमों में रखे हैं. देखें Video:-
इसके पहले शुक्रवार को भी हरदा के दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक के पास से करीब 75 बोरियां भरकर सुतली बम बरामद हुए थे. इससे पहले सिराली तहसील के पास स्थित एक नहर में नगरपलिका की गाड़ी से सुतली बम फेंकने का एक वीडियो वायरल हुआ था. पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद से ही लगातार जिले में सुतली बम का जखीरा मिल रहा है.
हरदा के SDM केसी परते का कहना है कि उन्होंने ब्लास्ट के बाद आसपास के क्षेत्र में फैले मलबे में से सुतली बम इकट्ठे करवाकर उन्हें पानी के ड्रमों में भरवाया है.
गुरुवार को जिले के सिराली क्षेत्र से एक नहर के पास नगर परिषद् सिराली की एक कचरा गाड़ी के साथ सुतली बम का वीडियो स्थानीय नागरिक ने वायरल किया था. सिराली आमासेल के किसान अभिषेक उपाध्याय ने aajtak से मोबाइल पर बात करते हुए कहा, सिराली और विक्रमपुर के बीच स्थित नहर पर नगर परिषद के वाहन में सुतली बम बड़ी संख्या में भरे थे. जिन्हें नहर में खाली किया जा रहा था. इसी दौरान उनका वहां से निकलना हुआ और उन्होंने रोककर पूछताछ की तो अंधेरे का फायदा उठाकर वो लोग भाग निकले जो सुतली बम खाली कर रहे थे. अंधेरा होने के कारण यह समझ नहीं आया कि वहां पर जिस वाहन से सुतली बम लाए थे, वह लोग कौन थे. हालांकि, वाहन नगर परिषद की कचरा गाड़ी है और उसे पर गाड़ी नंबर पांच लिखा हुआ है.
इसके बाद सिराली के तहसीलदार वीरेद्र उइके ने aajtak से मोबाइल पर बताया कि वीडियो गलत है. जिस अज्ञात व्यक्ति द्वारा फटाके फेंके जा रहे थे, उसके खिलाफ सिराली पुलिस थाने में अपराध दर्ज करा दिया गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








