
सुकेश चंद्रशेखर की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 27 फरवरी तक ED की कस्टडी में भेजा
AajTak
ED के पास 9 दिनों की कस्टडी पूरी होने के बाद सुकेश को पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. इस दौरान ED ने सुकेश की हिरासत चार दिन और बढाने की मांग की है. हालांकि सुकेश के वकील ने इसका विरोध किया. वहीं, कोर्ट ने सुकेश को 27 फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है.
ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर इन दिनों मंडोली जेल में बंद है. ED के पास 9 दिनों की कस्टडी पूरी होने के बाद 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी के आरोपी सुकेश को शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. इस दौरान ED ने सुकेश की हिरासत चार दिन और बढाने की मांग की है.
हालांकि सुकेश के वकील ने कस्टडी बढ़ाने का विरोध करते हुए कहा कि 9 दिन की कस्टडी पहले ही दी जा चुकी है. ये मनी ट्रेल का मामला है, तो इसकी जांच में आरोपी को कस्टडी में रखने की क्या जरूरत है? वहीं, पटियाला हाउस कोर्ट ने सुकेश की ईडी की हिरासत 2 दिनों के लिए बढ़ा दी है. कोर्ट ने कहा कि 2 दिन रविवार को खत्म हो रहे हैं. इसके बाद कोर्ट ने सुकेश को सोमवार तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया.
इस दौरान सुकेश ने सत्येंद्र जैन और उनके लीक हुए वीडियो के बारे में बड़ा बयान दिया है. इस दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने मुझसे पैसे वसूले थे. जबकि सत्येंद्र जैन के बारे में सुकेश ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं कि उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दें.
वहीं, सुकेश के वकील ने कस्टडी बढ़ाने का विरोध करते हुए कहा कि 9 दिन की कस्टडी पहले ही दी जा चुकी है. ये मनी ट्रेल का मामला है, तो इसकी जांच में आरोपी को कस्टडी में रखने की क्या जरूरत है? इसमें तो लेनदेन के सारे सबूत या तो दस्तावेजी होते हैं या फिर इलेक्ट्रोनिक. इसमें आरोपी से तस्दीक कराने की जरूरत ही नहीं है. ऐसे में कस्टडी यानी हिरासत अवधि बढ़ाने की क्या दरकार और औचित्य है?
सुनवाई के दौरान ED ने कहा कि कुछ नए तथ्य और सबूत मिले हैं, जिनकी जांच और तस्दीक करनी है. इसके लिए सुकेश की जरूरत है. दूसरे दिन आरोपी दीपक रमनानी और जेल अधिकारी डीएस मीना को आमने-सामने कर एकसाथ पूछताछ करनी है. कोर्ट इस दलील से संतुष्ट दिखा. इसके बाद सुकेश की हिरासत तीन दिन और बढ़ा दी.
ये भी देखें

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







