
सीरिया में तुर्की ऐसे बना सबसे ताकतवर विदेशी खिलाड़ी... NATO से दोस्ती और रूस से साझेदारी भी
AajTak
तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने सीरिया में विद्रोहियों का समर्थन कर असद सरकार को कमजोर किया, वहीं NATO और रूस के साथ अपने रिश्ते संतुलित रखे. उनकी दोहरी रणनीति ने तुर्की को सीरिया में सबसे ताकतवर विदेशी खिलाड़ी बना दिया है.
सीरिया के दमिश्क पर कब्जा कर अबु मोहम्मद अल-जुलानी ने रविवार को राष्ट्रपति बशर अल-असद के 24 साल पुराने शासन का अंत कर दिया. इस्तांबुल की मीनारों के साये में तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन सीरिया में तेजी से बदलते हालात पर अपनी खुशी छिपा नहीं सके. नमाज के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अर्दोआन ने सीरिया में 'नई हकीकत' का जिक्र किया और कहा, 'सीरिया हर जातीय, धार्मिक और सांप्रदायिक समुदाय के साथ सिर्फ सीरियाई लोगों का है.'
यह बयान न सिर्फ एक बड़ा कूटनीतिक बदलाव था, बल्कि इसने सीरियाई युद्ध में तुर्की की उलझी हुई भूमिका को भी दिखाता है. सीरिया में गृह युद्ध के दौरान तुर्की ने एक ओर विद्रोही गुटों का समर्थन किया, वहीं साथ ही NATO और रूस के साथ अपने संबंधों को भी संतुलित रखा.
सीरिया में तुर्की का रोल
पिछले एक दशक से सीरिया कई देशों के हितों का अखाड़ा बना हुआ है, जिसमें तुर्की की भूमिका बेहद अहम रही है. अंकारा ने लंबे समय से उन विद्रोही गुटों का समर्थन किया जो रूस और ईरान समर्थित बशर अल-असद सरकार को हटाना चाहते थे. तुर्की का मकसद सीरिया में ऐसी सरकार बनाना था, जो उसकी सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे और कुर्दिश गुटों को स्वायत्तता से रोके.
जटिल समीकरण
हालांकि, तुर्की की मुश्किलें इस वजह से बढ़ती हैं कि वह NATO का सदस्य है और असद के सहयोगी रूस से उसकी नीतियां अक्सर टकराती हैं. इसके बावजूद अर्दोआन ने रूस के साथ रिश्ते बनाए रखे और कभी उनके हितों के साथ चले, तो कभी खिलाफ.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









