
सीरिया के इदलिब में विनाशकारी विस्फोट, धुएं और आग से ढका आसमान; देखें Video
AajTak
सीरिया के इदलिब प्रांत में एक विनाशकारी विस्फोट हुआ है. विस्फोट की वजह से 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं. बड़े विस्फोट के बाद छोटे-छोटे विस्फोट की वजह से बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है.
सीरिया के इदलिब प्रांत में विनाशकारी विस्फोट हुआ है जिसमें 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं. सीरिया के सरकारी अल एखबारिया टीवी की खबर के मुताबिक, विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है.
सीरियाई आपातकालीन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री राएद अल-सालेह ने विस्फोट के बारे में बात करते हुए कहा, 'हम इदलिब के उत्तरी ग्रामीण इलाके में स्थित मारात मिसरिन शहर में गुरुवार को हुए अज्ञात विस्फोट पर नजर रख रहे हैं.'
सोशल मीडिया पर विस्फोट के कई वीडियो वायरल हैं जिसमें आसमान में काला धुआं और आग निकलता दिखाई दे रहा है.
उन्होंने जानकारी दी कि सीरियाई नागरिक सुरक्षा दल घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया है.
उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विस्फोट अभी भी हो रहे हैं जिसकी वजह से बचाव कार्य की कोशिशों में दिक्कत आ रही है. मंत्री ने बताया कि मृतकों की संख्या के बारे में फिलहाल कुछ नहीं बताया जा सकता क्योंकि बचाव और निकासी अभियान अभी जारी है.
सीरियाई मंत्री ने आगे कहा, 'हम इदलिब में अपने लोगों से आग्रह करते हैं कि वे अपनी सुरक्षा के लिए विस्फोट स्थल के पास जाने से बचें. मैं बताना चाहता हूं कि हमारी टीमें खतरनाक और जटिल परिस्थितियों में अपनी पूरी क्षमता से कहीं अधिक काम कर रही हैं.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






