
सीरियल नं-1 वालों को बना दिया 'वोटकटवा', राहुल का दावा- सॉफ्टवेयर से हो रही 'वोट चोरी'
AajTak
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का साफ आरोप है कि एक व्यक्ति एक सॉफ्टवेयर चलाता है और सेंट्रलाइज्ड तरीके से ऑपरेट करता है फिर कांग्रेस की मजबूती वाले बूथों से मतदाताओं का नाम डिलीट किया जाता है. राहुल ने कहा कि ये काम किसी निचले स्तर पर नहीं किया गया, बल्कि इसे कॉल सेंटर पर किया गया.
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को 'वोट चोरी' खुलासे में चुनाव आयोग पर कुछ बहुत गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने अपने कथित हाइड्रोजन बम जैसे धमाकेदार खुलासे में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ऐसी गड़बड़ी करने वालों का बचाने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि यहां 'किसी ने' ने 6018 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से डिलीट करने की कोशिश की और पकड़ा गया.
राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास 101 प्रतिशत सबूत है कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरों की रक्षा कर रहे हैं. राहुल ने कहा कि ये वोट ऐसे लोगों के थे जो कांग्रेस को वोट देने जा रहे थे. ये वोट आदिवासियों के थे, गरीबों के थे. राहुल ने कहा कि अलंद में वोटों की चोरी इत्तेफाक से डिलीट किए गए थे. जिसे एक BLO ने पकड़ा. क्योंकि BLO के रिश्तेदार का वोट डिलीट किया गया था.
जब इस BLO ने पता किया तो जानकारी सामने आई कि उसके पड़ोसी के कहने पर उसका नाम डिलीट गया. लेकिन जब उसके पड़ोसी से इन बातों को पूछा गया तो उसने इनकार किया. इसके बाद BLO ने जांच शुरू की तो ये मामला सामने आया.
राहुल ने कहा कि वोटर लिस्ट से नामों को डिलीट सेट्रलाइज्ड तरीके से किया गया. और नामों को डिलीट करने के लिए व्यक्ति का नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया. राहुल ने उदाहरण देते हुए कहा, "इन सीरियल नंबर को देखिए, हर जगह सीरियल नंबर वन है, सीरियल नंबर वन. सीरियल नंबर वन का मतलब यह है कि ये बूथ का पहला वोटर है. एक सॉफ्टवेयर बूथ के पहले नंबर के वोटर को चुन रहा है. जो भी वोटर लिस्ट में पहले नंबर पर आता है वही डिलीट कर रहा है. ये सॉफ्टवेयर से किया जा रहा है, सॉफ्टवेयर प्रोग्राम कह रहा है कि सीरियल नंबर 1 को निकालो और उसकी ओर से डिलीट करो."
यह भी पढ़ें: 'वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं किया जा सकता, आधारहीन हैं आरोप...', राहुल गांधी के बयान पर EC का जवाब
राहुल ने कहा कि, "ये प्लान था और ये सेंट्रलाइज्ड तरीके से किया जा रहा है. किसी ने एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जिसने तय किया कि हर बूथ का पहला वोटर नाम डिलीट करने के लिए आवेदक था."

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








