
सीमा-सचिन के गेट पर चिपका मिला ये नोटिस; घर के मुखिया बोले- राशन तक खत्म, कमाई भी बंद
AajTak
Seema-Sachin News: पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) और उसका प्रेमी सचिन (Sachin) इन दिनों रबूपुरा के दूसरे घर में रह रहे हैं. सचिन के पिता ने गुहार लगाई है कि कोई समाधान निकाला जाए. नहीं तो उन लोगों के भूखा रहने तक की नौबत आ जाएगी. घर का कोई भी सदस्य बाहर नहीं जा पा रहा है. न ही पैसा कमाने का कोई और जरिया है.
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन का प्यार इन दिनों एक मिसाल बना हुआ है. हालांकि अवैध रूप से भारत में आई सीमा इन दिनों जांच एजेंसियों के रडार पर भी है. पिछले दिनों यूपी एटीएस की टीम ने लगातार ताबड़तोड़ पूछताछ भी की थी. सीमा और सचिन की प्रेम कहानी को देश की नहीं, बल्कि विदेशी मीडिया ने भी कवर किया था. इसी बीच, सीमा हैदर की तबीयत खराब हो गई थी. मीडिया से परेशान होकर अब सचिन के परिवार में अपने गेट के बाहर एक पोस्टर चस्पा किया है. इस पोस्टर पर लिखा है- 'मीडिया प्लीज रिस्पेक्ट माई प्राइवेसी.' साथ ही पोस्टर पर नीचे लिखा है- मीणा परिवार .
पता हो कि ऑनलाइन गेम PUBG खेलने के दौरान सचिन और सीमा में दोस्ती हुई थी. दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया और सीमा नेपाल के रास्ते खाड़ी देश होते हुए अवैध रूप से अपने 4 बच्चों संग ग्रेटर नोएडा (यूपी का गौतमबुद्धनगर जिला) के रबूपुरा में सचिन के साथ रहने के लिए आ गई. जानकारी लगी तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हालांकि, दो दिन बाद ही जेवर की एक अदालत ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया.
रबूपुरा में रहने वाला सचिन मीणा फिर सीमा को अपने घर ले आया. यहां पर मीडिया का जमावड़ा लग गया. क्या सुबह और क्या शाम, मीणा परिवार के घर मीडिया हमेशा जमा रहा. इसी बीच, यूपी एटीएस की टीम ने भी 2 दिन तक ताबड़तोड़ सीमा और सचिन और घर के मुखिया के पिता नेत्रपाल से पूछताछ की और सारे ही सबूत इकट्ठे किए.
इसके बाद सीमा की तबीयत भी खराब हो गई थी और उसको ग्लूकोज चढ़ाने तक की नौबत आ गई. घर पर ही सीमा का इलाज करवाया गया. लेकिन मीडिया सीमा का पीछा छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी. इसलिए अब मीणा परिवार की तरफ से एक पोस्टर चस्पा किया गया है. पोस्टर पर लिखा है- 'मीडिया प्लीज रिस्पेक्ट माय फैमिली'
यह पोस्टर परिवार के किस सदस्य की तरफ से लगाया गया है. यह अभी तक बात साफ नहीं हो पाई हैण् कोई भी इस पर बोलने को तैयार नहीं है. लेकिन परिवार की तरफ से ही किसी ने इस पोस्टर को लगाया है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि मीडिया भी सीमा को बार-बार इंटरव्यू के लिए कोशिश कर रही थी. लेकिन सीमा-सचिन और मीणा परिवार अब मीडिया से बात नहीं करना चाहता.
पिता का वीडियो सामने आया

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







