
सीमापार हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, फाजिल्का में दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
AajTak
पंजाब पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. फ़ाज़िल्का पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 पिस्तौल, 1,847 कारतूस और 42 मैगज़ीन बरामद किए. पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के तार सीमा पार बैठे हैंडलरों से जुड़े हैं. पंजाब पुलिस अब पूरे नेटवर्क को उखाड़ने में जुट गई है.
पंजाब में लगातार बढ़ रहे अवैध हथियारों के खतरे के बीच फ़ाज़िल्का पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. पंजाब पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क सीमापार बैठे हैंडलरों के इशारे पर राज्य में हथियार पहुंचाने का काम कर रहा था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी कि विशेष इनपुट के आधार पर पुलिस ने फ़ाज़िल्का में कार्रवाई कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 18 पिस्तौल, 1,847 कारतूस और 42 मैगज़ीन बरामद किए गए हैं.
पाकिस्तान से जुड़े हैं तस्करी के तार
डीजीपी ने कहा कि इन हथियारों का इस्तेमाल राज्य में अपराध और आतंक फैलाने के लिए किया जा सकता था. पुलिस अब इस नेटवर्क के 'फॉरवर्ड' और 'बैकवर्ड' लिंक तलाश रही है ताकि गिरोह के सभी सदस्यों और उनके विदेशी हैंडलरों को बेनकाब किया जा सके.
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस किसी भी कीमत पर सीमापार अपराध, हथियार तस्करी और संगठित अपराध को राज्य की शांति बिगाड़ने नहीं देगी. सीमा क्षेत्रों के लोग लंबे समय से हथियारों की तस्करी और अपराधियों की बढ़ती हरकतों को लेकर चिंतित थे.
इस कार्रवाई के बाद उम्मीद है कि नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के बाद पंजाब में सुरक्षा और मजबूत होगी. पुलिस ने अपील की है कि लोग संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








