
सीने पर लोटते रहे 2 अजगर, आराम से सोता रहा शख्स!
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स दो सांपों के साथ बेखौफ हो कर सोता हुआ दिखता है. खास बात यह भी है कि इससे पहले शख्स ने एक किंग कोबरा को सिर पर किस किया था.
सोशल मीडिया पर लोग अजब-गजब वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें कोई देख ले तो दांतों तले उंगली दबा ले. एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स दो खतरनाक अजगर के साथ आराम से सोता हुआ नजर आ रहा है.
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी हैरान नजर आए, लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर ये शख्स इतना आराम से इन खतरनाक सांपों के साथ कैसे सो सकता है?
क्या है वीडियो में ऐसा? इस वीडियो में शख्स दो बड़े बर्मीज अजगर (Burmese python) सांपों के साथ नजर आ रहा है, जो पीले रंग के हैं. सांप बहुत आराम से इस शख्स के ऊपर मूवमेंट करते हुए दिख रहे हैं, वो भी इस शख्स को बिना कोई नुकसान पहुंचाए...और ये शख्स सोने में मस्त है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Snakebytestv ने शेयर किया है. कैप्शन में लिखा- कभी कभार एक लंबे दिन के बाद, अपने पसंदीदा लोगों के साथ सोना जरूरी होता है, ऐसा मैं अकेला नहीं हो सकता...'
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 13 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 25 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है.
यूजर्स ने किए फनी कमेंट... यूजर्स भी इस वीडियो को देख कई अतरंगी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आप सो नहीं रहे हो. वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये सांप तो बहुत सुंदर है, लेकिन आप इन सांपों के साथ कैसे रह सकते हो? वहीं एक शख्स ने लिखा कि यह उनका अब तक का सबसे बड़ा सपना है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










