
सीट शेयरिंग को लेकर आज आम आदमी पार्टी की कांग्रेस संग बैठक, AAP की तरफ से पहुंचेंगे ये 4 नेता
AajTak
आम आदमी पार्टी के चार नेता आज दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ मीटिंग करने वाले हैं. दरअसल, आज दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा होगी. इस मीटिंग में आम आदमी पार्टी की तरफ से राघव चड्ढा, संदीप पाठक, सौरभ भारद्वाज और आतिशी पहुंचेंगे.
विपक्षी पार्टियों के INDIA गठबंधन के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर मंथन चल रहा है. इस बीच कांग्रेस पार्टी आज आम आदमी पार्टी के साथ बैठक करने जा रही है. इस मीटिंग में AAP की तरफ से 4 नेता पहुंचने वाले हैं. आम आदमी पार्टी की तरफ से राघव चड्ढा, संदीप पाठक, सौरभ भारद्वाज और आतिशी कांग्रेस के साथ मीटिंग के लिए जाने वाले हैं. AAP से जुड़ें सूत्रों का कहना है कि आज की बैठक में भी दिल्ली, गोवा, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के लिए सीट शेयरिंग पर ज्यादा फोकस रहेगा.
बता दें कि इससे पहले 8 जनवरी को भी आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हो चुकी है. मीटिंग में कांग्रेस और AAP दोनों ने अपनी मांगों और प्रस्ताव संबंधित दस्तावेज साझा किए थे. सूत्रों के मुताबिक बैठक सकारात्मक मानी गई थी. दोनों पार्टियों ने उन रणनीतियों और सीटों की संख्या के बारे में चर्चा की थी, जिन पर वे अलग-अलग राज्यों में चुनाव लड़ना चाहती हैं.
कांग्रेस की तरफ से ये 5 नेता
तब कांग्रेस की तरफ से मुकुल वासनिक, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश की 5 सदस्यीय समिति ने बैठक में हिस्सा लिया था. बता दें कि कांग्रेस ने इसी समिति को इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों से सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बात करने के लिए अधिकृत किया है. दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली भी बैठक में शामिल थे. बातचीत के बाद कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा था कि चुनाव के कई मुद्दों पर चर्चा हुई.
पंजाब में कांग्रेस-AAP एक दूसरे पर हमलावर
बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के साथ तालमेल नहीं बैठ रहा है. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में पंजाब के लोगों से 13 में से 13 लोकसभा सीटें मांगी थी. सीएम केजरीवाल के इस बयान के बाद पंजाब में सीट शेयरिंग कैसे होगी इस पर सवाल है. इतना ही नहीं, पंजाब में कांग्रेस भी आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हैं. ऐसे में सीट शेयरिंग की राह आसान नहीं हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








