
सीएम योगी को 'लेडी डॉन' बनकर किसने दी थी बम से उड़ाने की धमकी? जांच में सामने आया नाम
AajTak
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को जानलेवा हमले की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पता चला कि आरोपी फिरोजाबाद का रहने वाला है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 'लेडी डॉन' नामक ट्विटर अकाउंट से इसी साल 4 फरवरी को एक ट्वीट किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जानलेवा हमले की धमकी दी गई थी.
इसके बाद गोरखपुर के थाना कैंट में केस दर्ज किया गया था. इस मामले की जांच में पता चला कि जिसने यह ट्वीट कर धमकी दी थी, वह फिरोजाबाद का रहने वाला सोनू नाम का अपराधी है, जो आगरा की जेल में बंद है. इस ट्वीट में हापुड़ पुलिस को टैग किया गया था. 'लेडी डॉन' नाम के ट्विटर अकाउंट से मेरठ और लखनऊ में बम धमाके की धमकी भी दी गई थी.
ट्वीट के बाद सर्विलांस टीम मामले की जांच कर रही थी. चुनाव के दौरान किए गए इस ट्वीट में लिखा गया था कि ओवैसी तो मोहरा है, असली निशाना तो योगी आदित्यनाथ है. भाजपा नेताओं की गाड़ियों पर आरडीएक्स से हमला होगा. लखनऊ रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बम लगाने और मेरठ में 10 जगह बम धमाके की भी बात कही गई थी.
हापुड़ पुलिस इस ट्वीट की जांच कर रही थी, तभी कुछ देर बाद एक और ट्वीट किया गया था, जिसमें भीम सेना की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह को मानव बम बनाकर उड़ाने की बात कही गई थी. पाकिस्तान से आए लोगों के बारे में भी विवादित टिप्पणी की गई थी. ट्वीट के बाद इन्हें डिलीट कर दिया गया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी.
इस मामले की जांच में पता चला कि यह धमकी सोनू सिंह ने दी थी और वह फिरोजाबाद में थाना सिरसागंज के अहमदपुर का रहने वाला है. अभी सोनू आगरा की जेल में है. इस केस को लेकर उसे आगरा से वारंट B के तहत गोरखपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया.
(रिपोर्टः विनीत पांडेय)

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








