
सीएम ममता बनर्जी बोलीं - 2024 में मोदी की टक्कर देश से होगी, देश भर में 'खेला होबे'
ABP News
2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा कौन होगा इस सवाल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि मैं राजनीतिक ज्योतिष नहीं हूं. यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा.
नई दिल्ली: बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता बनाने की कवायद में जुटी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि क्षेत्रीय दलों में देश का नेतृत्व करने की क्षमता है और सभी क्षेत्रीय दल साथ आ जाएं तो बीजेपी पर भारी पड़ सकते हैं. ममता ने कहा कि रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए संसद सत्र के बाद सभी विपक्षी नेताओं की बैठक होगी. तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद के आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत में ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी एकजुटता को भी जरूरी बताया लेकिन कहा कि यूपी में बीजेपी को हराने की रणनीति यूपी के नेताओं को बनानी होगी.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












