सीएए कानून का विवाद: नागरिकता देने का कानून या जनसंख्या बढ़ाने की साजिश?
AajTak
सीएए कानून के विवाद को लेकर हमारी खबर विस्तार से जानकारी देती है. यह कानून अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का दावा करता है, लेकिन इसमें मुसलमान क्यों नहीं हैं? विपक्ष और मुस्लिम समुदाय ने इस कानून को लेकर कई सवाल उठाए हैं. इस वीडियो में हमने इन सवालों का विश्लेषण किया है और विभिन्न दृष्टिकोणों से इसे समझने की कोशिश की है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











