
सिस्टम पर कितना है लोगों का भरोसा, क्या कहती है GDB सर्वे की रिपोर्ट?
AajTak
सर्वे में जो आंकड़े सामने आए हैं, उनमें केरल ऐसा राज्य है जो जन सुरक्षा रैंकिंग में अव्वल है. हालांकि सुरक्षा की इस मिसाल में भी अंतरविरोध उभर ही आते हैं. केवल 10 फीसद केरलवासी अपने पास-पड़ोस में असुरक्षित महसूस करने की बात कहते हैं, जो देशभर में सबसे कम आंकड़ा है. वहीं राज्य में एक बड़ी समस्या भी है.
इंडिया टुडे ग्रुप की तरफ से हाउ इंडिया लिव्ज के साथ मिलकर किया गया पहला सकल घरेलू व्यवहार (जीडीबी) सर्वेक्षण न केवल यह पता करता है कि हम क्या करते हैं बल्कि यह भी कि यह करते हुए हम कितना सुरक्षित महसूस करते हैं. सर्वे में सामने आया है कि देश अगर पूरी तरह सुरक्षित नहीं है तो ऐसा भी नहीं है कि यहां हर ओर बेचैनी पसरी हुई है. सर्वे में सबसे बड़ी बात जो सामने आई है कि वह यह है कि लोगों को सिस्टम पर बहुत भरोसा नहीं है.
असल में देश में जो स्थिति बनी हुई है, थोड़ी अजीबोगरीब वाली अवस्था है. इसके अलावा देश आत्मविश्वास और चिंता की मिली-जुली स्थिति में भी उलझा हुआ है और इस स्थिति को बता पाना या आसान लहजे में समझा पाना भी थोड़ा मुश्किल ही है. सर्वे में जो आंकड़े सामने आए हैं, उनमें केरल ऐसा राज्य है जो जन सुरक्षा रैंकिंग में अव्वल है.
हालांकि सुरक्षा की इस मिसाल में भी अंतरविरोध उभर ही आते हैं. केवल 10 फीसद केरलवासी अपने पास-पड़ोस में असुरक्षित महसूस करने की बात कहते हैं, जो देशभर में सबसे कम आंकड़ा है. वहीं राज्य में एक बड़ी समस्या भी है.
यहां 96 फीसद लोग अपने आसपास आवारा कुत्तों से परेशान हैं. बेशक, उनका यह डर जायज है, क्योंकि केरल में 2024 में कुत्तों के काटने के हैरतअंगेज ढंग से 31.6 लाख मामले दर्ज हुए थे, जो 2017 के 13.5 लाख मामलों से दोगुने थे. ऐसे में कहा जा सकता है कि केरल में खतरा साथी नागरिकों से नहीं बल्कि उनके आसपास रहने वाले कुत्तों से है.
अब इसके भौगोलिक सिरे से ठीक विपरीत, भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य और देश का राजनैतिक केंद्र उत्तर प्रदेश बसता है. चिंताजनक ढंग से यहां के 30 फीसद लोग (सर्वे में शामिल) मानते हैं कि उनके पास-पड़ोस के इलाके सुरक्षित नहीं हैं, जबकि एक-तिहाई लोग हिंसक अपराध की सूचना पुलिस को देने में सहज महसूस नहीं करते. कानून के अमल में मदद करने की यह अनिच्छा इस बात को उजागर करती है कि लोगों का सिस्टम पर बहुत भरोसा नहीं है. यह बात देश के हर हिस्से में कहीं कम तो कहीं ज्यादा के रूप में लागू होती है.
आंकड़ों को देखें तो देश के ऐसा चेहरा उभरकर सामने आता है कि, जहां अब भी नागरिक और सत्ता के बीच एक बुनियादी बॉन्ड नहीं बन सका है. हालांकि, अपराध की सूचना देने की तत्परता-जो देशभर में 84 फीसद है, सिस्टम के न्याय में सैद्धांतिक विश्वास की ओर इशारा करती है. फिर भी प्रमुख शहरों में सूचना देने की वास्तविक दर से अमल में गहरे फासले का पता चल सकता है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








