
सिसोसिया से पूछताछ का विरोध करने पर एक्शन, संजय सिंह समेत 36 AAP नेता पुलिस हिरासत में
AajTak
दिल्ली पुलिस ने बताया कि दक्षिण जिले में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई थी. यहां सीबीआई दफ्तर के बाहर एकत्रित आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित कुमार महरौलिया और संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया समेत कुल 36 व्यक्तियों को धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया है.
दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का मामला गरमा गया है. AAP ने सोमवार को दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है. इससे पहले रविवार सुबह से सिसोदिया के साथ राजघाट से लेकर सीबीआई के दफ्तर तक AAP नेता और समर्थकों का हुजूम देखने को मिला. यहां विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और मंत्री गोपाल राय समेत 36 लोगों को हिरासत में लिया.
पुलिस ने बताया कि दक्षिण जिले में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई थी. यहां सीबीआई दफ्तर के बाहर एकत्रित आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित कुमार महरौलिया और संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया समेत कुल 36 व्यक्तियों को धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया है. इन सभी AAP नेताओं को रविवार दोपहर करीब 12.40 मिनट पर सीजीओ पिकेट के पास लोधी रोड से हिरासत में लिया गया.
लोधी रोड पर धरना देने बैठ गए थे आप नेता
पुलिस ने बताया कि इनपुट और स्थानीय खुफिया जानकारी के अनुसार ऐसी आशंका थी कि बड़ी संख्या में समर्थक, आप के नेता सीजीओ परिसर (जहां सीबीआई मुख्यालय स्थित है) में इकट्ठा होंगे. इसलिए पुलिसबल पहले से अलर्ट था. मौके पर 25 फरवरी से पुलिस की पर्याप्त तैनाती की गई थी. सीजीओ कॉम्प्लेक्स के पास लोधी रोड पर धरना के लिए आप के कुछ नेता और समर्थकों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने उन्हें रोक दिया. वे लगभग 12:25 बजे यातायात को बाधित करते हुए मुख्य सड़क पर बैठ गए.
यह गुंडागर्दी की पराकाष्ठा है: गोपाल राय
पुलिस ने बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने का अनुरोध किया गया. लेकिन वे बैठे रहे और नारेबाजी करते रहे. कुल 36 लोगों को हिरासत में लिया है. दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री राय ने बताया था कि पुलिस उन्हें अपनी कार में लेकर गई. राय ने ट्वीट किया- मोदी जी की गुंडागर्दी चरम पर है. मैं बिना किसी की मदद के चल नहीं सकता, लेकिन पुलिस ने मेरी कार को चारों तरफ से घेर लिया और मेरे साथ चल रहे व्यक्ति को जबरदस्ती नीचे उतारा. पुलिसकर्मी मेरी कार के अंदर घुस गए और मुझे ले जा रहे हैं. यह गुंडागर्दी की पराकाष्ठा है लेकिन न हम डरेंगे और न झुकेंगे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









