
सिसोदिया पर शिकंजे के बीच बोले कन्हैया कुमार, विपक्ष का गला घोंटने के लिए CBI का इस्तेमाल किया जा रहा
AajTak
एक सवाल के जवाब में कन्हैया कुमार ने कहा कि सीबीआई जैसी जांच एजेंसियां देश की रक्षा के लिए हैं, लेकिन वर्तमान में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपनी कुर्सी बचाने के लिए इसका दुरुपयोग कर रही है.
दिल्ली में नई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोपों में सीबीआई उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. इसको लेकर भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही है. पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने इसको लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और भाजपा के प्रोपोगैंडा को सपोर्ट करने का आरोप लगाया. इस बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शनिवार को केंद्र सरकार पर विपक्ष का गला घोंटने के लिए सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. कन्हैया यहां पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस द्वारा आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने आए थे.
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीबीआई जैसी जांच एजेंसियां देश की रक्षा के लिए हैं, लेकिन वर्तमान में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपनी कुर्सी बचाने के लिए इसका दुरुपयोग कर रही है. विपक्ष का गला घोंटने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है. आज सत्ता का केंद्रीकरण हो रहा है.
'इतिहास को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है'
उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में कई लोगों के योगदान के इतिहास को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है, इसलिए हमारे इतिहास को याद रखना और हमें आजादी कैसे मिली, यह याद रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है. प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने अपनी ही सरकार की आलोचना करने का साहस किया, जब उन्होंने कहा कि दिल्ली से भेजा गया एक रुपया लाभार्थी तक पहुंचने पर घटकर कुछ पैसे रह जाता है.
गडकरी पर भी ली चुटकी
गडकरी को संसदीय बोर्ड से हटाने जाने के सवाल पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी सरकार की आलोचना नहीं की, लेकिन केवल इतना कहा कि वह राजनीति छोड़ना चाहते हैं और अब उन्हें राजनीति छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









