
सिसोदिया की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का PM मोदी पर तंज, बोले-देश के प्रधानमंत्री का पढ़ा-लिखा होना जरूरी
AajTak
मुख्यमंत्री ने नोटबंदी पर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री का पढ़ा-लिखा होना जरूरी है. कम पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री को कोई भी बेवकूफ बना देगा. नोटबंदी कर दो और इससे 'भ्रष्टाचार-आतंकवाद खत्म हो जाएगा.' केजरीवाल ने मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं से पूछा, 'नोटबंदी से क्या भ्रष्टाचार-आतंकवाद खत्म हुआ?'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. अपने दो सहकर्मियों को जेल में डालने एवं नोटबंदी के लिए पीएम पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का पढ़ा-लिखा होना जरूरी है. क्योंकि कम पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री को कोई भी बेवकूफ बना देगा. भोपाल के भेल के दशहरा मैदान में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'मेरे दो शानदार मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया. एक सत्येन्द्र जैन हैं, जिन्होंने दिल्ली की बिजली मुफ्त की, इलाज, दवाइयां मुफ्त कर दीं और मोहल्ला क्लिनिक बनाए. प्रधानमंत्री ने उन्हें जेल में डाल दिया. दूसरे मनीष सिसोदिया हैं, जिन्होंने दिल्ली में गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी. प्रधानमंत्री ने मनीष सिसोदिया को भी जेल भेज दिया.'
PM मोदी सिसोदिया को देश का शिक्षा मंत्री बना देते केजरीवाल ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा, 'जिस दिन सिसोदिया को जेल भेजा गया, उस दिन मुझे लगा कि देश के प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे तो होने चाहिए. अगर पढ़े-लिखे होते तो उन्हें शिक्षा का महत्व पता होता. अगर प्रधानमंत्री देशभक्त होते तो वह यह नहीं सोचते कि मनीष सिसोदिया किस पार्टी का है. वह सिसोदिया को देश का शिक्षा मंत्री बना देते.'
नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना मुख्यमंत्री ने नोटबंदी पर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री का पढ़ा-लिखा होना जरूरी है. कम पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री को कोई भी बेवकूफ बना देगा. नोटबंदी कर दो और इससे 'भ्रष्टाचार-आतंकवाद खत्म हो जाएगा.' केजरीवाल ने मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं से पूछा, 'नोटबंदी से क्या भ्रष्टाचार-आतंकवाद खत्म हुआ?'
इसके जवाब में वहां मौजूद कार्यकर्ताओें ने जोर से कहा, 'नहीं'. केजरीवाल ने कहा, 'पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री को अर्थव्यस्था, टेक्नोलॉजी एवं विज्ञान की जानकारी होगी.' सीएम ने कहा, 'नोटबंदी से पूरे देश में धंधे बंद हो गये, न भ्रष्टाचार खत्म हुआ और न ही आतंकवाद खत्म हुआ.'
कोरोना वायरस खत्म करने के लिए PM ने घंटी बजवाई कोविड-19 संकट के दौरान लोगों से थाली बजाने की अपील करने के लिए भी मोदी पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस खत्म करने के लिए आपसे घंटी बजवाई. क्या इससे कोरोना वायरस खत्म होगा? इसलिए मैं कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री को पढ़ा-लिखा होना चाहिए.'
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला व्यापमं (मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल) घोटाला हुआ. इसमें 45 से अधिक लोग मर गए. प्रधानमंत्री ने किसी को जेल नहीं भेजा. व्यापमं घोटाला दिखाई नहीं दिया क्योंकि (घोटालेबाज भाजपा के) सारे अपने थे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









