
सिलेंडर के उड़े परखच्चे, कहीं बिखरे चूल्हे तो कहीं टूटे दिखे बर्तन... महाकुंभ में अग्निकांड के बाद का मंजर
AajTak
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को आग लग गई. ये आग सेक्टर-19 में अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में लगी और यहां से चारों ओर फैल गई.
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को आग लग गई. ये आग सेक्टर-19 में अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में लगी और यहां से चारों ओर फैल गई. आग से कई टेंट और उनमें रखे सामान जलकर खाक हो गए. हालांकि अब तक की जानकारी में आग लगने का सही कारण सामने नहीं आया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहले एक सिलेंडर में आग लगी और इसके बाद यह फैल गई. आग के विकराल रूप लेने के बाद अलग-अलग टेंट में रखे सिलेंडर में एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुए. लगभग आठ से नौ सिलेंडर में ब्लास्ट की जानकारी सामने आई है. हालांकि, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.
आग में करीब 15 से 18 टेंट जलकर खाक हो गए. अखाड़ा थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया, 'महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में दो सिलेंडर में विस्फोट होने से कैंपों में भीषण आग लग गई.'
हादसे के बाद कुछ ऐसा दिखा मंजर
CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान प्रयागराज के जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने एएनआई को बताया कि सेक्टर 19 में गीता प्रेस के टेंट में शाम 4.30 बजे आग लग गई. उन्होंने कहा, 'किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. स्थिति नियंत्रण में है.' उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है, उनके कार्यालय ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.
महाकुंभ 2025 के आधिकारिक हैंडल से X पर एक पोस्ट में कहा गया, 'बहुत दुखद! महाकुंभ में आग लगने की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. प्रशासन तत्काल राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित कर रहा है. हम सभी की सुरक्षा के लिए मां गंगा से प्रार्थना करते हैं.'
यूपी के एडीजी भानु भास्कर ने कहा, 'आग बुझा दी गई है. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सभी सुरक्षित हैं. आग लगने का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है, लेकिन इस संबंध में अभी और जांच की जानी बाकी है.'

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











