
सिर पर Whisky का ग्लास टिकाकर लगाए ठुमके, दूल्हे की मां का धांसू डांस VIRAL
AajTak
वायरल क्लिप की शुरुआत होती है दूल्हे की मां के सजीली नीली साड़ी में 'जमाल कुदु' पर डांस करते हुए, जिसमें वो बॉबी देओल का आइकॉनिक स्टेप फॉलो करती नजर आ रही हैं. वो सिर पर व्हिस्की का ग्लास रखकर डांस करती हैं, जो सबको हैरान कर देता है
सोशल मीडिया पर शादियों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी दूल्हे का डांस तो कभी दुल्हन का स्वागत वेलकम डांस इंटरनेट पर धूम मचा देता है. ऐसे न जाने कितने वीडियो हमारी नजरों से गुजरे होंगे, लेकिन हाल ही में दूल्हे की मां का एक जबरदस्त डांस वीडियो सामने आया है जिसे तेजी से देखा जा रहा है.
इस वीडियो में दूल्हे की मां 'एनिमल' मूवी के 'जमाल कुदू' डांस पर थिरकते हुए नजर आ रही हैं. ये क्लिप इंटरनेट यूजर्स से खूब प्यार और तारीफ बटोर रहा है.
वायरल हुआ दूल्हे की मां का धांसू डांस वीडियो!
वायरल क्लिप की शुरुआत होती है दूल्हे की मां के सजीली नीली साड़ी में 'जमाल कुदु' पर डांस करते हुए, जिसमें वो बॉबी देओल का आइकॉनिक स्टेप फॉलो करती नजर आ रही हैं. वो सिर पर व्हिस्की का ग्लास रखकर डांस करती हैं, जो सबको हैरान कर देता है. जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वह 'पुष्पा: द राइज' फिल्म के गाने 'ऊ अंतावा ऊ ऊ अंतावा' पर जबरदस्त ठुमके लगाती हैं.
वीडियो देखें
इसके अलावा, 'ओमकारा' फिल्म के गाने 'बीड़ी' पर भी दिल खोलकर नाचती हैं. इसके बाद, कुछ और लोग भी उनके साथ डांस में शामिल हो जाते हैं. पूरा क्राउड उनकी ओर आश्चर्य से देख रहा होता है. कुछ लोग अपने फोन निकालकर इस अद्भुत पल को रिकॉर्ड कर रहे हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @djsukhbir ने शेयर किया था. वीडियो में ओवरले टेक्स्ट लिखा था, "लेडिस एंड जेंटलमैन, ये हैं दूल्हे की मां."

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










