
सिर्फ ₹15 में हॉस्टल का कमरा और... जानें कहां है यह अनोखी सुविधा
AajTak
रियल एस्टेट और किराए की कीमतों से जुड़ी कहानियां अक्सर भारतीय शहरों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं. ये पोस्ट आमतौर पर मुंबई, दिल्ली, और बेंगलुरु जैसे महानगरों में छोटे अपार्टमेंट्स के बढ़ते किराए पर होती हैं. ऐसे में अगर कोई ये दावा करे कि उसे एक वेल-फर्निश्ड रूम विथ अटैच बाथरूम सिर्फ 15 रुपए में मिल रहा है
रियल एस्टेट और किराए की कीमतों से जुड़ी कहानियां अक्सर भारतीय शहरों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं. ये पोस्ट आमतौर पर मुंबई, दिल्ली, और बेंगलुरु जैसे महानगरों में छोटे अपार्टमेंट्स के बढ़ते किराए पर होती हैं. ऐसे में अगर कोई ये दावा करे कि उसे एक वेल-फर्निश्ड रूम विथ अटैच बाथरूम सिर्फ 15 रुपए में मिल रहा है, तो लोग हैरान रह जाएंगे.
ऐसा ही एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया.जहां मनीष अमन नाम के एक स्टूडेंट ने दावा किया कि वो कोलकाता में ऐसी ही रूम में रह रहा है, जिसका उसे महीने में किराया सिर्फ 15 रूपया देना पड़ता है.
दरअसल, ये छात्र बिहार का फाइनल ईयर MBBS स्टूडेंट है, जो कोलकाता के पास एम्स कल्याणी में अपनी MBBS की पढ़ाई कर रहा है. उन्हें AIIMS के सब्सिडाइज्ड स्टूडेंट हाउसिंग के तहत कल्याणी में एक सिंगल रूम और अटैच बाथरूम मिला है, जिसका उसे सिर्फ 15 रुपये महीना देना पड़ता है.
मनीष अमन ने X पर अपने कमरे की फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लिखा-मुझे यह सिंगल रूम अटैच्ड वॉशरूम के साथ मात्र 15 रुपए प्रति महीने की लागत पर मिला है.
देखें पोस्ट

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










