
सिर्फ हिंदुओं के नहीं, सबके हैं भगवान राम... क्यों बोले फारूक अब्दुल्ला
AajTak
जम्मू कश्मीर के पू्र्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पैंथर्स पार्टी की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के भगवान नहीं हैं. भगवान राम सभी के हैं, फिर चाहे वे मुस्लिम हो, ईसाई, अमेरिकी या रूसी हों, जो भी उनमें आस्था रखता है, भगवान राम उन्हीं के हैं.
जम्मू कश्मीर के पू्र्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए राम नाम का इस्तेमाल करती है. लेकिन राम सिर्फ हिंदुओं के भगवान नहीं है.
अब्दुल्ला ने पैंथर्स पार्टी की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के भगवान नहीं हैं. कृपया इस विचार को अपने दिमाग से निकाल दीजिए. भगवान राम सभी के हैं, फिर चाहे वे मुस्लिम हो, ईसाई, अमेरिकी या रूसी हों, जो भी उनमें आस्था रखता है, भगवान राम उन्हीं के हैं. जो लोग आपसे कहते हैं हम सिर्फ राम के अनुयायी हैं. वे मूर्ख हैं. वे राम के नाम को भुनाना चाहते हैं. वे राम से नहीं बल्कि सत्ता से प्यार करते हैं.
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जब जम्मू कश्मीर में चुनावों का ऐलान होगा तो वे आम आदमी का ध्यान भटकाने के लिए राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे.
अब्दुल्ला ने गैर बीजेपी दलों में एकता से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारी एकता के समक्ष कोई बाधा नहीं है फिर चाहे वह कांग्रेस हो, नेशनल कॉन्फ्रेंस या फिर पैंथर्स पार्टी. हम लोगों के लिए लड़ेंगे लेकिन एक साथ रहेंगे.
उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)) का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोगों को इनका इस्तेमाल करते समय सावधान रहने की जरूरत है. अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर में चुनाव से पहले धार्मिक ध्रुवीकरण को लेकर भी लोगों को चेताते हुए कहा कि वे चुनावों के दौरान 'हिंदू खतरे में हैं' का इस्तेमाल करेंगे. लेकिन मेरा आपसे अनुरोध है कि आप उनके झांसे में नहीं आएं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









