
सिर्फ लगेज नहीं, 'पैसेंजर' का भी वजन करेगी ये Airline, 'मोटे' निकले तो खैर नहीं...
AajTak
फिनएयर की प्रवक्ता कैसा टिक्कानेन ने बताया कि विमान में चढ़ने से पहले लगेज के अलावा यात्रियों का भी वजन किया जाएगा. उन्होंने कहा- इस सप्ताह सोमवार को हेलसिंकी हवाई अड्डे पर ये मेजरमेंट शुरू हुआ.
आम तौर पर फ्लाइट में ट्रैवल करने वाले लोग सामान के वजन को लेकर खास ध्यान रखते हैं. किसी परेशानी से या एक्स्ट्रा पैसा देने के बचने के लिए लोग लिमिटेड लगेज लेकर ट्रैवल करना पसंद करते हैं. सामान तक तो ठीक है लेकिन अपने वजन को लेकर ट्रैवलिंग की चिंता बड़ी मुसीबत हो सकती है.
ऐसा इसलिए क्योंकि हाल में एक एयरलाइन ने सामान के साथ- साथ अपने यात्रियों का वजन करना भी शुरू कर दिया है.
यूरोपियन एयरलाइन फिनएयर ने ये घोषणा की है कि वह हर फ्लाइट से पहले अब अपने यात्रियों को भी वजन करेगी.
फिनएयर की प्रवक्ता कैसा टिक्कानेन ने बताया कि विमान में चढ़ने से पहले यात्रियों का वजन किया जाएगा.
उन्होंने कहा- इस सप्ताह सोमवार को हेलसिंकी हवाई अड्डे पर ये मेजरमेंट शुरू हुआ. अब तक, 500 से अधिक वॉलंटियर ने इस वेह इन में भाग लिया है.
एयरलाइन ने बताया कि विमान के कुल वजन को कैलकुलेट करना, जिसमें ईंधन, चेक किए गए सामान, कार्गो, जहाज पर खानपान, पानी के टैंक और निश्चित रूप से ग्राहकों का वजन शामिल है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










