
सिर्फ मास्क से तैयार कर ली शादी की ड्रेस, दुल्हन की तस्वीर हुई वायरल
AajTak
कोरोना महामारी ने पूरे विश्व में जमकर हाहाकार मचाया. सावधानी ही इस खतरनाक वायरस से बचने का महज एक उपाय था. इस बीच फेस मास्क सभी के जीवन का अहम हिस्सा बन गया. जिन देशों में कोरोना संक्रमण पर काबू पा लिया गया है, उन देशों से फेस मास्क से आजादी मिलती जा रही है.
कोरोना महामारी ने पूरे विश्व में जमकर हाहाकार मचाया. सावधानी ही इस खतरनाक वायरस से बचने का महज एक उपाय था. इस बीच फेस मास्क सभी के जीवन का अहम हिस्सा बन गया. जिन देशों में कोरोना संक्रमण पर काबू पा लिया गया है, उन देशों से फेस मास्क से आजादी मिलती जा रही है. इंग्लैंड से भी फेस मास्क हटाने की छूट मिली, तो यहां एक डिजाइनर ने इन फेस मास्क का क्रिएटिव इस्तेमाल करके दुल्हन की बेहद खूबसूरत ड्रेस बनाई है. (फोटो/fb_Marc Cherniak) इंग्लैंड में कोरोना महामारी की वजह से लगी हुई तमाम पाबंदियां करीब दो साल बाद हटने जा रही हैं. यहां लोग इसे फ्रीडम डे की तरह मना रहे हैं. इसके साथ ही अब यहां शादियों पर लगी रोक भी हट सकेगी, इसे लेकर वेडिंग प्लानर खासे उत्साहित हैं. इस मौके पर दुल्हन की एक बेहद ही खूबसूरत ड्रेस भी लांच की गई है, जिसे फेंके गए 1500 मास्क से तैयार किया गया है. (फोटो/fb_Marc Cherniak) टॉम सिल्वरवुड द्वारा डिजाइन की गई इस ड्रेस को मॉडल जेमिमा हैम्ब्रो ने पहनकर लंदन में सेंट पॉल कैथेड्रल के पास फोटोशूट कराया. वेडिंग प्लानर वेबसाइट Hitched ने इस ड्रेस के लिए फंड किया है. वेबसाइट की एडिटर सराह एलार्ड का कहना है कि इस बात को लेकर वे बेहद खुश हैं कि शादियों का मौसम अब लौट रहा है. (प्रतीकात्मक फोटो/गेटी)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










