
सिर्फ पुतिन ही नहीं, जेलेंस्की भी आ रहे भारत... अमेरिका से ट्रेड वॉर के बीच बढ़ रहा हिंदुस्तान का ग्लोबल दबदबा!
AajTak
यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को दिल्ली के कुतुब मीनार को यूक्रेनी झंडे के रंगों से जगमगाया गया. इस मौके पर यूक्रेन के राजदूत ऑलेक्जेंडर पोलिशचुक ने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की दिशा में सकारात्मक प्रगति हो रही है और सहयोग के नए अवसर लगातार सामने आ रहे हैं.
भारत और रूस की दोस्ती तो जगजाहिर है. जब-जब अमेरिका ने भारत को आंख दिखाने का प्रयास किया है, तब-तब रूस अपने मित्र देश के साथ मजबूती से खड़ा रहा है. रूस के संग युद्ध लड़ रहे यूक्रेन के साथ भी भारत के संबंध संतुलित हैं. वजह साफ है, भारत शुरू से कहता आया है कि वह तटस्थ है. इस साल के अंत में रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत आएंगे. तो वहीं भारत में यूक्रेन के राजदूत ने भी जेलेंस्की के भारत दौरे का संकेत दिया है.
पीएम मोदी ने जेलेंस्की को दिया भारत आने का न्योता
शनिवार को भारत और यूक्रेन के रिश्तों की एक नई तस्वीर देखने को मिली. दिल्ली का कुतुब मीनार यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूक्रेनी झंडे के रंगों से रौशन हुआ. यूक्रेन के राजदूत ऑलेक्जेंडर पोलिशचुक ने कहा है कि भारत और यूक्रेन के बीच भविष्य की रणनीतिक साझेदारी की दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की को भारत आने का न्योता दिया है और दोनों पक्ष फिलहाल तारीख तय करने पर काम कर रहे हैं. राजदूत ने कहा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की का भारत आना दोनों देशों के रिश्तों के लिए बड़ी उपलब्धि होगा.
साल के अंत में पुतिन भी करेंगे दौरा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर भी चर्चा तेज है. कुछ हफ्तों पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पुष्टि की थी कि पुतिन इस साल के अंत में भारत आएंगे. रूसी न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स ने अपनी रिपोर्ट को संशोधित करते हुए कहा है कि पुतिन का भारत दौरा 2025 के अंत में होगा.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








