
सिर्फ नई Scorpio ही नहीं, अगले हफ्ते धमाल मचाने आ रही हैं ये SUVs
AajTak
27 जून को महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) अपनी न्यू स्कॉर्पियो-एन (new Scorpio-N) पेश करेगी. इसके बाद मारुति (Maruti) 30 जून को अपनी SUV उतारेगी. टोयटा भी अपनी मिड-साइज एसयूवी के साथ इस कतार में शामिल है.
अगले हफ्ते इंडियन कार मार्केट में बड़ी हलचल रहने वाली है, क्योंकि अगले हफ्ते सिर्फ Mahindra की नई Scorpio N ही नहीं, बल्कि दो और एसयूवी लॉन्च होने जा रही हैं. इसमें एक कार Maruti की और दूसरी Toyota की है. इसमें सबसे पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की नई स्कॉर्पियो-एन (New Scorpio-N) 27 जून को लॉन्च होने जा रही है.
ब्रेजा और हाईराइडर भी कतार में
महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो के अलावा नई ब्रेजा और अर्बन क्रूजर हाई राइडर (Toyota Urban Cruiser HyRyder) भी लॉन्च होने वाली हैं. नई ब्रेजा की बुकिंग की भी शुरू हो चुकी और मारुति ने अपनी एसयूवी में पहली बार सनरूफ फीचर को जोड़ा. नई ब्रेजा मारुति की पहली गाड़ी होगी, जो सनरूफ फीचर के साथ आएगी. इसके अलावा नई ब्रेजा में कई और शानदार फीचर्स नजर आएंगे.
नए अंदाज में आ रही ब्रेजा
नई जनरेशन वाली ब्रेजा को कंपनी 30 जून लॉन्च करने वाली है. मारुति नई ब्रेजा के नाम से विटारा हटा रही है. इस तरह मारुति की ये कॉम्पैक्ट एसयूवी अब ब्रेजा नाम से जानी जाएगी. कंपनी ने बताया कि एरीना (Arena) शोरूम या ऑनलाइन इस कार को 11 हजार रुपये का भुगतान कर प्री-बुक किया जा सकता है.
नई ब्रेजा में '360 डिग्री व्यू वाला कैमरा (360 Degree View Camera)' और 'हेड अप डिस्प्ले' (Head Up Display) जैसे नए और अनोखे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी नई ब्रेजा में अगली पीढ़ी का स्मार्ट हाइब्रिड के-सीरिज इंजन दे रही है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








