
सिर्फ जुबान नहीं 'नजर' का भी होता है रोजा, रमजान में ध्यान रखें ये बातें
AajTak
रमजान का पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है. रमजान का महीना पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा. रमजान के महीने में रोजेदारों को कई चीजों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. अगर इन चीजों का ध्यान नहीं रखा गया तो रोजेदार का रोजा टूट सकता है.
रमजान का पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है. रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा. इस महीने लोग ना सिर्फ रोजे रखते हैं बल्कि सच्चे दिल से अल्लाह की इबादत भी करते हैं. उत्तर प्रदेश के डासना में जामिया सबीरुर रशाद मदरसे के संचालक मौलाना अशरफ कहते हैं कि रमजान का महीना बरकतों से भरपूर होता है. अल्लाह इस महीने अपनी खास रहमत नाजिल फरमाता है.
मौलाना अशरफ ने आगे कहा कि इस महीने अल्लाह गुनाहों को माफ करता है. दुआओं को कबूल करता है और फरिश्तों को हुकुम देता है कि रोजा रखने वालों की दुआ पर आमीन कहो. जो शख्स ईमान के साथ अल्लाह की रजा के लिए रोजा रखता है, अल्लाह उसके पिछले तमाम गुनाहों को माफ कर देता है. उन्होंने कहा कि इस महीने मुस्लिम लोगों को अपने से गरीबों और वंचितों का खास ध्यान रखना चाहिए.
हालांकि, जो लोग रोजा रखते हैं, उन्हें कई तरह की चीजों का ख्याल रखना जरूरी होता है. कई बार जरा सी गलती से ही रोजा टूट जाता है, इसलिए इन चीजों को ध्यान में रखकर ही सेहरी से लेकर इफ्तार तक समय बिताना जरूरी है.
किन छोटी गलतियों से टूट जाता है रोजा मौलाना अशरफ बताते हैं कि रोजा मकरूह होने यानी टूट जाने के कई कारण हो सकते हैं. इनमें आंखों का पर्दा भी एक अहम चीज है. यानी रोजा रखने के बाद अगर रोजेदार किसी को गलत निगाहों से देखते हैं तो इससे रोजा मकरूह हो सकता है. इसके अलावा झूठ बोलने या पीठ पीछे बुराई करने से भी रोजा टूट सकता है.
सेहरी के बाद या इफ्तार से पहले जानबूझकर कुछ भी खा लेने वाले या पानी पीने वाले लोगों का रोजा भी टूट जाता है. इसके साथ ही रोजेदार के दांत में अगर कुछ खाना फंसा हुआ है और वह उसे अंदर निगल लेता है तो इससे भी रोजा मकरूह हो सकता है. वहीं, किसी को गाली देना, अपशब्द कहना या बिना बीमारी गैरजरूरी इंजेक्शन लगवाने से भी रोजा टूट सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










