
सिर्फ खून, लाशों में बेटा खोज रही मां, लाश नोंच रहे कुत्ते... ऐसी है वॉर जोन की ग्राउंड सिचुएशन
AajTak
Lebanon And Gaza Ground Report: लेबनान और गाजा में इजरायल लगातार हमलावर है और इजरायल की ओर से बमबारी की जा रही है. तो जानते हैं इन जगहों पर ग्राउंड की स्थिति क्या है?
इजरायल, गाजा, लेबनान इन दिनों मिसाइल अटैक का सामना कर रहे हैं. इजरायल की ओर से लेबनान और गाजा में कई बम बरसाए गए हैं और उसका नतीजा ये है कि ग्राउंड में स्थिति काफी भयानक हो चुकी है. वहां रहने वाले लोग डर के माहौल में जी रहे हैं. जो इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, वहां के हालात तो बहुत दी ज्यादा डरावने हैं. हर तरफ सिर्फ खून ही खून है और सड़कों पर कई लाशें पड़ी हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर उन जगहों पर अभी क्या हालात हैं...
कैसे जी रहे हैं लोग?
अलजजीरा ने वॉर जोन में रह रहे कई लोगों से मुलाकात की है और जाना कि वहां किस तरह से लोग रह रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अभी लेबनान और गाजा में काफी भयावह हालात हैं. इजरायल की सेना नॉर्थ गाजा में जबालिया शरणार्थी शिविर की घेराबंदी कर रही है. वहां के एक शख्स ने बताया, 'पिछले 6 दिन से, नॉर्थ गाजा में जबालिया शरणार्थी शिविर को इजरायल की सेना ने घेराबंद कर लिया है और इजरायल के फाइटर प्लेन हवा से बमबारी, ड्रोन हमले कर रहे हैं.'
उन्होंने आगे बताया, 'इसमें कई रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया है. इस जगह को खाली करने की चेतावनी दी गई है, लेकिन हजारों फिलिस्तीनी नागरिक अपनी जमीन पर डटे हुए हैं. हम बार-बार वर्ल्ड कम्युनिटी से अपील कर रहे हैं कि वे गाजा में चल रहे कुछ अस्पतालों को बनाए रखने में मदद करें और हमारे लोगों को आवश्यक हेल्थ सर्विस प्रदान करना जारी रखें, जो इजरायलियों की ओर से की जा रही बमबारी और गोलाबारी से पीड़ित हैं.'
कुत्ते खा रहे हैं लाशें
उन्होंने बताया, 'लाशों को डिकम्पोज किया जा रहा है और उन्हें आवारा कुत्ते खा जा रहे हैं. वहीं कुछ जीवित बचे लोगों को खून बहने के लिए छोड़ दिया जाता है और एक वक्त बाद वे भी दम तोड़ देते हैं. इजरायल की सेना नागरिक सुरक्षा और पैरामेडिक टीमों को भी निशाना बना रहा है और बम में घायल हुए लोगों की मदद करने के लिए भी लोगों को रोका जा रहा है. लेकिन, चाहे कुछ भी हो जाए, हम अपने लोगों की सेवा करते रहेंगे.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










