
सिर्फ एक आवारा बिल्ली के कारण यहां मौत के मुंह में चला गया इंसान
AajTak
एक आवारा बिल्ली द्वारा पंजे मारने के बाद एक व्यक्ति की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति के शरीर में अलास्कापॉक्स नामक वायरस ने अपनी जगह बनाई और ये पहली बार हुआ जब ये वायरस,इंसान की मौत का कारण बना.
बिल्लियां भले ही क्यूट समझी जाती हों, लेकिन क्या वो किसी की मौत की वजह बन सकती हैं? जी हां एक आवारा बिल्ली का एक व्यक्ति को पंजा मारना भर था. व्यक्ति के शरीर में अलास्कापॉक्स नामक वायरस ने अपनी जगह बनाई और ये पहली बार हुआ जब ये वायरस, किसी की मौत की वजह बना.
कहा जा रहा है कि ऑर्थोपॉक्स वायरस जीनस की एक प्रजाति के रूप में पहचान रखने और चेचक से निकटता रखने वाले अलास्कापॉक्स के 2015 के बाद से, केवल सात मामले खोजे गए हैं.
मरने वाले व्यक्ति के संबंध में माना यही जा रहा है कि उसकी मौत का कारण बिल्ली द्वारा पंजा मारना है. पंजे के जरिये व्यक्ति के शरीर में इस वायरस का संचार हुआ और उसकी प्रतिरक्षा कमजोर हुई जिस कारण उसकी मौत हुई.
इस वायरस को सबसे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में फेयरबैंक्स, अलास्का में खोजा गया था. और इसे AKPV के रूप में संदर्भित किया गया था, हालांकि ऐसा माना जाता है कि यह इससे पहले भी प्रसारित हो रहा था.
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, यह छोटे कृंतकों से लोगों में फैलता है और त्वचा पर छोटे घाव और हलकी फुल्की बीमारी का कारण बनता है, इससे व्यक्ति कि लिम्फ नोड्स में सूजन और मांसपेशियों में दर्द भी होता है.
इस वायरस के विषय में दिलचस्प ये भी है कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि यह मनुष्यों के बीच प्रसारित हो सकता है. इसके बावजूद, अलास्का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा यह सलाह दी गई है कि त्वचा के घावों को पट्टियों से ढंकने से इस बीमारी को रोका जा सकता है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












